Shoaib Malik: पहले आयशा, फिर सानिया मिर्जा और अब सना जावेद, शोएब मलिक ने रचाई तीसरी शादी

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तान एक्ट्रेस सना जावेद को अपना नया जीवनसाथी चुना है.

Bhoopendra Rai

Shoaib Malik: पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज शोएब मलिक ने अचानक तीसरी शादी कर ली है. उन्होंने पाकिस्तान एक्ट्रेस सना जावेद को अपना नया जीवनसाथी चुना है. दोनों ने एक समारोह के दौरान शादी की है. यह शादी ऐसे समय में हुई है जब उनकी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं. शोएब और सना जावेद की शादी की तस्वीर सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि अब सानिया-शोएब अलग हो गए हैं. 

कौन हैं सना जावेद

28 साल की सना जावेद पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं. वह भी तलाकशुदा हैं. उन्होंने साल 2020 में उमैर जसवाल के साथ शादी की थी, लेकिन बाद में वह अलग हो गए. अब अब सना ने शोएब मलिक के साथ नए जीवन की शुरुआत की है. सना कई टीवी शो (TV Show) में नजर आ चुकी हैं. ऐ मुश्त-ए-खाक़, डंक उनके फेमस शो हैं. वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं.

शोएब मलिक की यह तीसरी शादी

शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है. सबसे पहले उन्होंने आयशा सिद्दकी से शादी रचाई थी, फिर जब वह सानिया मिर्जा के संपर्क में आए तो उन्होंने आयशा को तलाक देकर सानिया को दुल्हन बनाया था. अब सानिया से अलग होकर शोएब ने सना जावेद को अपना हमसफर बनाया है.