menu-icon
India Daily

Shoaib Malik: पहले आयशा, फिर सानिया मिर्जा और अब सना जावेद, शोएब मलिक ने रचाई तीसरी शादी

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तान एक्ट्रेस सना जावेद को अपना नया जीवनसाथी चुना है.

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
Shoaib Malik: पहले आयशा, फिर सानिया मिर्जा और अब सना जावेद, शोएब मलिक ने रचाई तीसरी शादी

Shoaib Malik: पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज शोएब मलिक ने अचानक तीसरी शादी कर ली है. उन्होंने पाकिस्तान एक्ट्रेस सना जावेद को अपना नया जीवनसाथी चुना है. दोनों ने एक समारोह के दौरान शादी की है. यह शादी ऐसे समय में हुई है जब उनकी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं. शोएब और सना जावेद की शादी की तस्वीर सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि अब सानिया-शोएब अलग हो गए हैं. 

कौन हैं सना जावेद

28 साल की सना जावेद पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं. वह भी तलाकशुदा हैं. उन्होंने साल 2020 में उमैर जसवाल के साथ शादी की थी, लेकिन बाद में वह अलग हो गए. अब अब सना ने शोएब मलिक के साथ नए जीवन की शुरुआत की है. सना कई टीवी शो (TV Show) में नजर आ चुकी हैं. ऐ मुश्त-ए-खाक़, डंक उनके फेमस शो हैं. वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं.

शोएब मलिक की यह तीसरी शादी

शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है. सबसे पहले उन्होंने आयशा सिद्दकी से शादी रचाई थी, फिर जब वह सानिया मिर्जा के संपर्क में आए तो उन्होंने आयशा को तलाक देकर सानिया को दुल्हन बनाया था. अब सानिया से अलग होकर शोएब ने सना जावेद को अपना हमसफर बनाया है. 

सना जावेद ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की शादी की फोटो

शोएब मलिक की नई दुल्हनिया सना जावेद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की फोटो शेयर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में पति शोएब मलिक का नाम भी जोड़ लिया है. इससे पहले उन्होंने अपने अकाउंट पर 'सना जावेद' लिखा हुआ था, जो अब 'सना शोएब मलिक' हो गया है.

शोएब मलिक ने जुलाई में हटाया था सानिया का नाम

जुलाई 2023 में शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम बायो में बदलाव किया था, उन्होंने उस वक्त सानिया मिर्जा का नाम अपने बायो से रिमूव किया था, तब भी दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं. शोएब ने पहले अपने बायो में सानिया मिर्जा को मेंशन करते हुए लिखा था 'हसबैंड टु ए सुपरवुमन', जिसे बदलकर उन्होंने लिव अनब्रोकन लिखा था.

सानिया मिर्जा ने किया था ये रहस्यमयी पोस्ट

दरअसल, बीते बुधवार सानिया मिर्जा ने रहस्यमयी पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद उनके और शोएब मलिक के साथ तलाक की अफवाहें तेज हो गई थीं. सानिया ने पोस्ट में लिखा था कि 'शादी कठिन है. तलाक कठिन है. अपना कठिन चुनें. मोटापा कठिन है. फिट रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. कर्ज में डूबना कठिन है. आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. संचार कठिन है. संवाद न करना कठिन है. अपना कठिन चुनें. जिंदगी कभी आसान नहीं होगी. यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं'. 

j
सानिया ने किया था ये रहस्यमयी पोस्ट

शोएब के साथ सानिया से फोटो की थीं डिलीट

सानिया मिर्चा ने हाल में अपने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक के साथ अधिकतर फोटो डिलीट कर दी थीं. तब दोनों के बीच रिश्ते में दरार की खबरें तेज हुई थीं. सानिया ने 8 जनवरी को भी एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि "जब कोई चीज आपके दिल की शांति को भंग करती है, तो उसे जाने दें.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

सानिया-शोएब की पहली मुलाकात कब हुई थी?

सानिया और शोएब की पहली मुलाकात 2004-2005 में हुी थी. इसके बाद दोनों 4 साल बाद 2009-2010 में ऑस्ट्रेलिया के शहर होबार्ट में  एक-दूसरे से फिर मिले थे. उस वक्त सानिया टेनिस खेलने पहुंची थीं, जबकि शोएब अपनी टीम के साथ थे. वहीं दोनों के बीच करीबी बढ़ी और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया था.

5 महीने डेट करने के बाद शादी की थी

शोएब और सानिया ने करीब 5 महीने तक एक-दूसरे को जानने के बाद शादी करने का फैसला किया था. हैदराबाद में शादी की सभी रस्में हुई थीं. फिर लाहौर में एक बड़ा रिसेप्शन रखा गया था. इस कपल के यहां शादी के 8 साल एक बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम इजहान है. सानिया ने अपनी आत्मकथा ‘ऐस अगेंस्ट ऑड्स’ में शोएब के बारे में लिखा है कि शोएब उनकी लाइफ में उस वक्त आए थे, जब सानिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ में परेशानियों से जूझ रही थीं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik)