ठंडे पानी से नहाना जरूरी है लेकिन ये बर्फ जैसा ठंडा नहीं बल्कि 21 डिग्री सेल्सियस से कम या 70 डिग्री फॉरेनहाइट से कम टैम्प्रेचर का होना चाहिए।
अगर सर्दी में ठंडे पानी से नहाया जाए तो इससे दिमाग पर इलेक्ट्रोशॉक थेरेपी जैसी असर होता है। यह एंडोर्फिन को बढ़ाने का काम करता है और व्यक्ति खुशनुमा मिजाज के साथ रहता है।
शरीर के लिए मेटाबॉलिज्म बेहद जरूरी होता है। अगर आप ठंडे पानी से नहाते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है।
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होना चाहिए। ठंडे पानी से नहाने पर सर्कुलेशन तेज हो जाता है जिससे शरीर में दर्द रहना या मसल्स में सूजन रहने जैसी परेशानी नहीं आती है।
अगर आप सर्दी में ठंडे पानी से नहाते हैं तो बीमारियां से भी बच जाएंगे। हालांकि, इस आदत को धीरे-धीरे की अपनाएं।