share--v1

Karwa Chauth 2023: परिणीति से लेकर कियारा तक, शादी के बाद ये हसीनाएं पहली बार मनाएंगी करवा चौथ, रखेंगी निर्जला व्रत

Karwa Chauth 2023: देशभर में 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा. ये दिन शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. वहीं, बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो शादी के बाद पहली बार अपने पति के लिए निर्जल व्रत रखने वाली हैं.

auth-image
Srishti Srivastava
Last Updated : 30 October 2023, 12:53 PM IST
फॉलो करें:
फॉलो करें:
Courtesy: Karwa chauth 2023

प्रियंका चोपड़ा की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर,2023 को आप सांसद राघव चड्ढा संग सात फेरे लिए हैं. शादी के बाद एक्ट्रेस पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं.

Courtesy: Karwa chauth 2023

'कबीर सिंह' फेम कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 की शुरुआत में 7 फरवरी को शादी की थी. शादी के बाद एक्ट्रेस पहली बार अपने पतिदेव के लिए व्रत रखेंगी.

Courtesy: Karwa chauth 2023

सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड हसीना, अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी की थी. शादी के बाद ये उनका पहला करवा चौथ है.

Courtesy: Karwa chauth 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की शादी ने 16 फरवरी 2023 को समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी कर ली थी. शादी के बाद वो एक बेटी की मां भी बन चुकी हैं. हालांकि, इस साल उनका भी पहला करवा चौथ है.

Courtesy: Karwa chauth 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने 7 जून को अपने बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ शादी कर ली. शादी के बाद सोनाली भी पहली बार अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं.

Courtesy: Karwa chauth 2023

एक्ट्रेस शिवालिका ऑबेरॉय ने फरवरी 2023 में फिल्म डायरेक्टर अभिषेक पाठक संग सात फेरे लिए थे. अब वह पहली बार पति संग चांद की पूजा कर करवा चौथ मनाएंगी.