Tejashwi Yadav ED Interrogation Live: बिहार में सत्ता संग्राम के बाद अब लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. ईडी ने लैंड फॉर जॉब मामले में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए पटना कार्यालय में बुलाया है. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पार्टी समर्थक दफ्तर के बाहर मौजूद हैं. बिहार के बड़े घटनाक्रम की हर अपडेट के लिए देखते रहें India Daily Live.
08:41:57 PM
लैंड फॉर जॉब्स मामले में ED ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से करीब 8 घंटे पूछताछ किया. पटना ED दफ्तर से रात आठ बजे बाहर निकलकर उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया. ED के 12 अफसरों की टीम ने उनसे 60 सवाल किए.
06:16:11 PM
लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "ईडी की कार्रवाई वहीं होती है जो लोग गरीबों की कमाई को लूट लेते हैं भ्रष्टाचार करने वाले लोग जब उसे शिष्टाचार बना लेते हैं।....नौकरी के नाम पर गरीबों का जमीन अपने नाम पर लेना बहुत बड़ा अपराध है।...बीजेपी का इससे कोई लेना देना नहीं है। मैं लालू यादव को बताना चाहता हूं कि जब चारा घोटाला हुआ था उस समय CBI को केस सौंपा गया था तब कांग्रेस की सरकार थी..."
#WATCH पटना (बिहार): लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "ईडी की कार्रवाई वहीं होती है जो लोग गरीबों की कमाई को लूट लेते हैं भ्रष्टाचार करने वाले लोग जब उसे शिष्टाचार बना लेते हैं।....नौकरी के नाम पर गरीबों का जमीन अपने नाम… pic.twitter.com/BIJwk1nn9X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2024
03:47:34 PM
मीसा भारती और तेजप्रताप ED ऑफिस के बाहर मौजूद हैं. ED ऑफिस के बाहर तेजस्वी के समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं. पार्टी के विधायक और सांसद पास के ही मंदिर में बैठे हैं.
01:29:42 PM
जानकारी के मुताबिक ईडी के दिल्ली कार्यालयसे 12 अधिकारियों की टीम पटना पहुंची है. सूत्रों की मानें तो ये अधिकारी तेजस्वी यादव से पूछताछ कर रहे हैं.
01:24:48 PM
पटना के ईडी दफ्तर में बिहार के पूर्व सीएम तेजस्वी यादव से लैंड फॉर जॉब केस में पूछताछ चल रही है. इस दौरान उनकी पार्टी आरजेडी के नेता दफ्तर के बाद धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.
#BreakingNews : ED दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में धरने पर बैठे RJD नेता #LaluYadav #TejashwiYadav #RJD #LandForJobScam #IndiaDailyLive@iamsachindubey @Imsonikasingh @RJDforIndia @pratyushkkhare @ShivPujanJha1 pic.twitter.com/lLf2XMuKrC
— India Daily Live (@IndiaDLive) January 30, 2024
01:18:37 PM
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ ईडी की जांच पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कल ईडी ने लालू प्रसाद यादव से पूछताछ की और आज तेजस्वी यादव से पूछताछ हो रही है. उन्होंने कहा कि ईडी हर उस जगह जाती है जहां भ्रष्टाचार है. भाजपा पर लगाए गए आरोप झूठे हैं. जब चारा घोटाले का मामला सीबीआई को दिया गया, तो सत्ता में कौन था? जब एफआईआर दर्ज की गई तो सत्ता में कौन था? वह कांग्रेस थी.
#WATCH | Patna: On ED probe against former Bihar CM Lalu Prasad Yadav and former Bihar Dy CM Tejashwi Yadav, Union Minister Nityanand Rai says, " Yesterday ED questioned Lalu Prasad Yadav and today Tejashwi Yadav is being questioned, where does ED go? ED goes to places where… pic.twitter.com/cQfREWxr6H
— ANI (@ANI) January 30, 2024
12:57:17 PM
सोमवार को लीलू यादव से पूछताछ के बाद ED की टीम आज तेजस्वी यादव से पूछताछ कर रही है. इस बीच लालू परिवार के लिए डबल मुसीबत की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक फरवरी के अंत तक CBI सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर सकती है.
12:24:04 PM
.....आदि
12:08:35 PM
लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ईडी के पटना ऑफिस पहुंच चुके हैं. दफ्तर के बाहर भारी संख्या में राजद के कार्यकर्ता मौजूद हैं. वे नारेबाजी कर रहे हैं.
#WATCH | Bihar's former Deputy CM & RJD leader Tejashwi Yadav arrives at ED office in Patna for questioning in land-for-job-scam
— ANI (@ANI) January 30, 2024
RJD workers are gathered outside the office of the Enforcement Directorate in Patna pic.twitter.com/aBB57e1LJh