Eid 2024: भारत में कब मनाई जाएगी इस साल की ईद, सऊदी अरब में कब दिखेगा चांद, सब जान लीजिए
Eid 2024: पूरी दुनिया के मुसलमानों को ईद के त्योहार को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बार ईद का त्योहार किस देश में कब मनाया जाएगा, चांद किस दिन अपना दीदार कराएगा, आइए जानते हैं.
Eid 2024: इस्लाम धर्म में ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस बार भी पूरी दुनिया के मुसलमान ईद मनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं. जैसे हिंदुओ में दिवाली या होली का पर्व बहुत खास होता है. ठीक उसी प्रकार इस्लाम धर्म में ईद का त्योहार बहुत खास होता है. इस्लाम के दसवें महीने के पहले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है. ईद का त्योहार रोजे के अंत का प्रतीक माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया ने ईद-उल-फितर मनाने के तारीख की घोषणा भी कर दी है. ईद का त्योहार कब है और ईद का चांद कब दिखाई देगा. आइए इस लेख में सब कुछ जानते हैं.
पश्चिम एशिया के देश सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, यूनाइटेड किंगडम, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की में 8 अप्रैल यानी आज चांद ने अपना दीदार नहीं कराया. इस लिए कल यानी 9 अप्रैल को ईद का त्योहार नहीं मनाया जाएगा.
सऊदी अरब और भारत में कब मनाया जाएगा ईद का त्योहार?
सऊदी अरब में भी ईद का चांद नहीं दिखा है, जिसके चलते ईद का त्योहार 9 अप्रैल को नहीं मनाया जाएगा. अगर 9 अप्रैल की शाम चांद दिखता है तो 10 अप्रैल को सऊदी और अन्य मुस्लिम देशों में ईद का त्योहार मनाया जाएगा.
Also Read
भारत में कब मनाई जाएगी ईद
बात अगर भारत की करें तो भारत में अगर 9 अप्रैल की शाम को चांद दिखता है तो भारत के मुस्लिम 10 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाएंगे. आज चांद नहीं दिखा यानी 9 अप्रैल को भी भारत और दक्षिण एशिया के मुसलमान रोजा रखेंगे और 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी.
ऑस्ट्रेलिया ने कर दी ईद मनाने की घोषणा
ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय इमाम परिषद (Australian National Imams Council) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. उनके मुताबिक चांद का दीदार 9 अप्रैल की शाम को होगा. इस हिसाब से ऑस्ट्रेलिया में 10 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा.