वाटर पार्क की मस्ती पड़ सकती है जान पर भारी, इन बातों को रखें ध्यान

Waterpark Tips : गर्मी के मौसम में लोग वाटर पार्क इंज्वॉय करने जाते हैं. यहां आप वाटर राइड का आनंद लेने के साथ ही गर्मी से छुटकारा भी पाते हैं. वाटर पार्क भले ही इंज्वॉयमेंट की जगह क्यों न हो, लेकिन यहां पर की गई छोटी सी गलती आपकी जान पर भारी पड़ सकती है. 

pexels
India Daily Live

Waterpark Tips : वाटर पार्क में राइडिंग करने का अपना एक अलग ही आनंद होता है. चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लोग वाटर पार्क जाते हैं. वाटर पार्क में राइड करना भले ही आपको इंज्वॉय का साधन क्यों न लगता हो, लेकिन पार्क में की गई एक भी गलती आपकी जान को भारी पड़ सकती है. 

फैमिली या फ्रेंडस के साथ अगर आप वाटर पार्क में मस्ती करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. इससे आप सुरक्षित रह सकते हैं. वाटर पार्क में कई ऊंची-ऊंची वाटर राइड भी होती हैं. इसके साथ ही यहां के पानी में क्लोरीन मिलाई जाती है. यह आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकती है. इसके साथ ही कई और प्रकार से भी वाटर पार्क में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ वाटर पार्क में मस्ती करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. 

वाटर पार्क में दौड़े नहीं

वाटर पार्क में आमतौर सतहें गीली होती है और इनमें फिसलन भी होती है. इस कारण वाटर पार्क में दौड़ लगाने से आपको दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है. इस कारण आपको वहां पर आराम से चलना चाहिए और जल्दबाजी से दूर रहना चाहिए. 

वाटर पार्क की गाइडलाइन के अनुसार ही राइड चुनें

वाटरपार्क में हर राइड के लिए गाइडलाइन दी रहती है कि इसमें किस उम्र के लोग भाग ले सकते हैं या फिर किसी बीमारी से ग्रसित लोग इसमें भाग नहीं ले सकते हैं. इस गाइडलाइन को फॉलो करने के बाद ही आपको राइड चुननी चाहिए. 

ब्लडप्रेशर और हार्ट के मरीज रखें ध्यान

अगर आप ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीज हैं तो अपनी दवाई लेना न भूलें और वहां की गाइडलाइन के अनुरूप ही राइड लें. कई राइड्स हार्ट के मरीजों के लिए नहीं होती हैं. इस बात का ध्यान रखें. 

ज्यादा देर तक धूप में न रहें

वाटर पार्क में आप ज्यादा देर तक धूप में न रहें. इससे सनटैन और सर्दी-गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है. वाटर पार्क में जाने से पहले अपनी स्किन पर सनस्क्रीन अवश्य लगा लें. इससे सूर्य की हानिकारक किरणों से आपका बचाव होता है. 

शरीर के इन अंगों को बचाएं

आपको वाटर पार्क के पानी से नाक, कान आदि नाजुक अंगों को बचाना चाहिए. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कहीं वहां का पानी कान आदि जगहों पर न घुस जाए. पानी के अंदर घुस कर न रहें. 

बच्चों के लिए बरतें सावधानी

बच्चों को लेकर वाटर पार्क जा रहे हैं तो विशेष सावधानी बरतें. ध्यान रखें कि उनकी आंखों आदि को वहां के पानी से एलर्जी भी हो सकती है. इस कारण बच्चों को आप स्वयं भी सनग्लासेस लगाकर रखें. 

हाइड्रेट रहें

वाटर पार्क में मस्ती के बीच खानपान को नजरअंदाज न करें. अपने साथ पानी की बोतल अवश्य रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें, जिससे आपकी बॉडी का एनर्जी लेवल मेंटेन रहे. आपको ज्यादा खाना खाकर पार्क में नहीं जाना चाहिए. 

दूसरों के टॉवल से दूर रहें

वाटर पार्क में दूसरों के टॉवल से दूर रहें. दूसरों का तौलिया इस्तेमाल करने से आपको स्किन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है.