Benefits Of Hing: आपके रसोई में रखी ये चीज खतरनाक बीमारियों से रखती है कोसों दूर, जानें इस्तेमाल का तरीका
Benefits Of Asafoetida : आपके किचन में एक ऐसा मसाला रखा होता है जिसका इस्तेमाल करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है. यह मसाला आपको बीपी की समस्या से भी दूर रखने में मदद करता है.
Benefits Of Asafoetida: आज के समय में अगर किसी से ये पूछा जाए कि क्या वो पूर्ण रूप से स्वस्थ है? तो जवाब न में ही आएगा. क्योंकि आजकल की खराब लाइफस्टाइल ने सभी को बीमार बना रखा है. लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त ही रहते हैं. बहुत सी ऐसी बीमारियां होती हैं जिनसे बचने के लिए आप घर में रखी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बताएंगे जो आपके रसोई में पाई जाती है जिसका इस्तेमाल करके आप खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं.
आपके किचन में रखे जिस मसाले की बात हम कर रहे हैं उससे आप परिचित होंगे. जिसकी बात हम कर रहे हैं वो चीज कुछ और नहीं बल्कि हींग है. हींग का सेवन करने से अनेक फायदे मिलते हैं.
हमारे देश में हींग का प्रयोग एक मसाले के रूप में किया जाता है. लगभग-लगभग हर एक डिश में इसका प्रयोग किया जाता है. अलग-अलग प्रकार से इसका सेवन किया जाता है. यह औषधीय गुणों से पूरी तरह से भरपूर होती है. भोजन में हींग डालने से उसमें एक अलग ही स्वाद आ जाता है. हमारे स्वास्थ्य के लिए हींग किसी रामबाण से कम नहीं है. आइए जानते हैं कि इसके इस्तेमाल करने से हमें किस प्रकार फायदा हो सकता है.
दुरुस्त करता है पाचन
70 से 80 फीसदी बीमारियां पाचन क्रिया की दिक्कत के चलते होती है. अगर आपका पेट सही हो तो आप बीमारियों से कोसों दूर रहते हैं. पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में हींग उपयोगी साबित हो सकती है. दाल में हींग मिलाकर खाने से फायदा हो सकता है. आपको पाचन क्रिया संबंधी कोई दिक्कत नहीं होगी. पाचन क्रिया एक बार दुरुस्त हो जाएगी तो आपको बीमारियां छू भी नहीं पाएंगी.
खांसी और बीपी में भी असरदार
अगर आपको खांसी आ रही है तो हींग का सेवन करने से यह ठीक हो सकती है. कई अध्ययनों में ये पाया गया है कि खांसी ठीक करने में हींग उपयोगी होती है. हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं जो आपको खांसी खांसी से दूर रखता है. इसके साथ ही ब्लड प्रेशर को भी हींग नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.
डिस्क्लेमर: इस लेख को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. हम इसके सही या गलत होने की पुष्टि नहीं करते. लेख में दी गई सूचना को अमल में लाने से पहले स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें.