बदले से हुई थी पोटैटो चिप्स की शुरुआत, कैसे बन गई 2400 करोड़ की इंडस्ट्री

Potato Chips Story: पोटैटो चिप्स को तो आप सब बड़े ही चाव से खाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी शुरुआत कैसे हुई थी. दरअसल, इसकी शुरुआत इस रिवेंज स्टोरी है जो आज 2400 करोड़ की इंडस्ट्री बन गई है. 

India Daily Live

Potato Chips: पोटैटो चिप्स की पहचान एक लाइट वेट स्नैक में होती है. यह स्वाद और टेस्ट से भरपूर होता है जिसके कारण इसे हर कोई पसंद करता है. स्नैक्स के अलावा अगर आप पार्टी कर रहे हैं या फिर अकेले कोई फिल्म देख रहे हैं तो उसमें भी चिप्स को शामिल कर सकते हैं.

चिप्स के स्वाद का मजा उठाने के दौरान क्या आपने कभी सोचा कि आखिर इसका आविष्कार कब, कैसे और किसने किया है. दरअसल, पोटैटो चिप्स की शुरुआत एक रिवेंज स्टोरी है. आइए जानते हैं पहली बार इसे कब और किसने तैयार किया था जो आज 2400 करोड़ की इंडस्ट्री बन गई है.

पोटैटो चिप्स की शुरुआत की कहानी

जानकारी के अनुसार पोटैटो चिप्स की शुरुआत साल 1853 में शेफ जॉर्ज क्रम ने की थी. इस समय वह अमेरिका में एक रेस्टोरेंट में शेफ का काम करते थे. उनके रेस्टोरेंट में एक ग्राहक ने उनके द्वारा सर्व की गई फ्रेंच फ्राइज को मोटे और पिलपिले बताकर उन्हें वापस कर दिया. इसके बाद जॉर्ज क्रम ने गुस्से में आकर उससे बदला लेने के लिए आलू को पतला-पतला काटकर उसे फ्राई किया और नमक डालकर ग्राहक को सर्व कर दिया. 


इसके बाद यह चिप्स ग्राहक को पसंद आ गया और फिर यह प्रसिद्ध होता गया. आज पोटैटो चिप्स कई नाम से बाजार में उपलब्ध हैं और यह वर्ल्डवाइड 2400 करोड़ की इंडस्ट्री बन गई है.