menu-icon
India Daily

Diabetes Herbs: डायबिटीज की दुश्मन हैं ये पत्तियां, सेवन करने से कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल

Herbs To Control Diabetes: शुगर लेवल कंट्रोल करने का दावा करने वाली तमाम दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ हरी पत्तियां इस बीमारी में बेहद असरदार मानी जाती हैं. 

Amit Mishra
Edited By: Amit Mishra
Diabetes Herbs: डायबिटीज की दुश्मन हैं ये पत्तियां, सेवन करने से कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल

Herbs To Control Diabetes: भारत में डायबिटीज महामारी की तरह फैल रही है. ये कम उम्र के लोगों को भी अपना शिकार बना रही है. इसे शुगर की बीमारी भी कहा जाता है. डायबिटीज होने पर लोगों का ब्लड शुगर बढ़ जाता है और उसे कंट्रोल करना मुश्किल होता है. डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. क्योंकि सही खान-पान और दवाओं के जरिए डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. 

कमाल हैं हरी पत्तियां

वैसे तो शुगर लेवल कंट्रोल करने का दावा करने वाली तमाम दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ हरी पत्तियां इस बीमारी में बेहद असरदार मानी जाती हैं. ये हरी पत्तियां आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं.

शुगर लेवल कंट्रोल करने वाली हरी पत्तियां

नीम की पत्तियां

नीम को डायबिटीज कंट्रोल करने वाली जड़ी-बूटी का दर्जा हासिल है. नीम की हरी पत्तियां चबाने से ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. 

तुलसी की पत्तियां

शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए तुलसी की पत्तियों का सेवन करना एक कारगर नुस्खा है. तुलसी की पत्तियों में एंटी डायबिटीक तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती हैं.

मेथी की पत्तियां

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए मेथी की पत्तियों की बनी सब्जी बेहतर ऑप्शन है. इसमें एंटी-डायबिटीक तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज कंड्रोल करने में मददगार हैं. मेथी की सब्जी खाने से ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में रहता है.