Sleep Disorder: अगर आप भी स्लिप डिसऑर्डर से परेशान हैं, रात में तनिक भी आंखें बंद नहीं होती तो घबराइए मत. आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हम इस लेख में कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिनको अपनाकर रात में जागती हुई आंखों को आराम दिया जा सकता है.
नींद न आने की समस्या आज की खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती है. आजकल लोग देर से उठते, देर में सोते. ऐसे में बहुत लोगों को स्लिप डिसऑर्डर की समस्या हो जाती है. आइए जानते है कि कैसे नींद न आने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
अगर आप स्ट्रेस में हैं. अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं, जिसके चलते आपको रात में नींद नहीं आती तो आपको प्राणायाम करना चाहिए. प्राणायाम करने से आपकी नींद की समस्या दूर हो सकती है. तनाव और चिंता को कम करने में प्राणायाम बहुत उपयोगी साबित होता है. रात को सोने के पहले आपको प्राणायाम करने से बहुत फायदा हो सकता है.
अगर आप देर रात तक मोबाइल चलाना पसंद करते हैं तो ये आदत अभी छोड़ दें. क्योंकि ये आदत आपके हेल्थ को बहुत खराब तरह से प्रभावित कर सकती है. इसलिए बिस्तर में लेट जाने के बाद फोन का इस्तेमाल न करें. सोने से एक घंटे पहले ही फोन से दूरी बना लें.
आज के समय में बहुत कम लोग ही सही दिनचर्या को फॉलो करते होंगे. हमारी संस्कृति में ये बातें कहीं गई है कि शाम को 7 बजे तक खाना पीना खा लें और जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी सो जाएं ताकि सुबह आराम से 4 बजे उठ सकें. रात में खाना बहुत हल्का खाया जाता है. सोने से पहले केला दूध का सेवन कर सकते हैं.
डिस्केलमर: यहां लिखी गई बातों को सामान्य मान्यताओं और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है. हम इसके सही या गलत होने का दावा नहीं करते हैं.