इंसान के शरीर में होता है इतना सोना, गारंटी है आपको इसके बारे में नहीं पता
Gold in Human Body: गोल्ड की कीमत दिनों-दिन आसमान छू रही हैं. इस कीमती धातु का इस्तेमाल आभूषण बनाने के लिए किया जाता है. सोने की खदानों से खनन करके सोना निकाला जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि इंसान के शरीर में भी सोना पाया जाता है.
Gold in Human Body: इंसान के शरीर में तरह-तरह के तत्व पाए जाते हैं. हर एक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हमारे शरीर में 50 से 75 फीसदी तक पानी होता है ये तो सब जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे शरीर गोल्ड भी पाया जाता है? शायद बहुत कम ही लोगों को ये बात पता होगी. आइए जानते हैं कि आखिर कीमती धातु सोना हमारे शरीर में कितनी मात्रा में पाया जाता है.
वैसे तो खनन करके सोना निकाला जाता है. धरती के कई हिस्सों में सोने की बड़ी-बड़ी खदानें भी हैं. इन खदानों में गोल्ड माइनिंग की जाती है. इसके अलावा समुद्र में भी सोने का भंडारा पाया जाता है लेकिन समुद्र में खनन करना ज्यादा जोखिम भरा और खर्चीला है, जिसके चलता वहां से सोना निकालना बहुत मुश्किल होता है.
इंसान के शरीर में इतना सोना पाया जाता है
अगर बात इंसानों की करें तो एक 70 किलो के वजन वाले इंसान में 0.2 मिलीग्राम सोना पाया जाता है. अगर इंसान के शरीर में पाए जाने वाले सोने को अगर सॉलिड में बदला जाए तो 0.22 मिलिमीटर का क्यूब बनाया जा सकता है.
इंसान के शरीर में पाया जाना वाला सोना हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह हमारे जॉइंट्स को मेंटेन करने में सहायक होता है. यह इलेक्ट्रिसिटी का भी गुड कंडक्टर होता है. यह हमारे शरीर से इलेक्ट्रिक सिग्नल को ट्रांसमिट करता है.
हमारे शरीर में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिनके बारे में अभी भी खुलासे होने बांकी है. शरीर में पाए जाने वालों अलग-अलग प्रकार के तत्व के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिकों की रिसर्च जारी है.
गौमूत्र में भी पाया जाता है सोना
हमारे शरीर में गोल्ड की जितनी मात्रा में पाया जाता उसमें से अधिकतर हिस्सा खून में मिक्स रहता है. इंसानों के अलावा अन्य कई प्राणियों में भी सोना पाया जाता है. एक रिपोर्ट के अनुसार प्रति लीटर मूत्र में 3 से 10 मिलीग्राम सोना पाया जाता है.
Also Read
इसी तरह की अच्छी जानकारी पाने के लिए पढ़ते रहें THE INDIA DAILY LIVE.