“पेट सफा हर रोग दफा”, डाइजेशन सही रखने के लिए इन फूड्स से बनाएं दूरी
Foods To Avoid In Poor Digestion: अगर आपका पेट खराब रहता है तो हम आपको यहां पर कुछ खानों के बारे में बता रहे हैं जो आपको खाने चाहिए और कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जो आपको अवॉयड करनी चाहिए.
Foods To Avoid In Poor Digestion: वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी- “पेट सफा हर रोग दफा”... और यह सही भी है. अगर आप पेट साफ रहेगा या फिर डाइजेशन एकदम ठीक रहेगा तो आप भी सही रहेंगे. पेट में थोड़ी-सी भी गड़बड़ी मुश्किल खड़ी कर देती है. इससे हमारा डाइजेशन सिस्टम खराब हो जाता है. अगर आप इस तरह की परेशानी नहीं चाहते हैं तो आपको एक सही डाइट लेनी होगी. हालांकि, हमारी लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि ठीक से एक वक्त का खाना भी हम नहीं खा पाते हैं.
अच्छे खाने के बजाय फास्ट फूड, स्ट्रीट फूड जैसा खाना खाते हैं जो हमारे डाइजेशन को पूरी तरह से खराब करता है. ऐसे में हमें डेली रूटीन ठीक करने की जरूरत है. हमें हमारे मील्स को ठीक करना होगा. लेकिन यह कैसे किया जाए और डाइजेशन को ठीक रखने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, चलिए जानते हैं.
खट्टे फल: जो फल खट्टे होते हैं उनमें एसिड की मात्रा ज्यादा होती है जिससे डाइजेशन में परेशानी होती है. ऐसे में आपको नींबू, टमाटर, संतरा जैसे खट्टों फलों को नहीं खाना चाहिए.
Also Read
ऑयली फूड: अगर आप खाने में ज्यादा तेल डालते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल बड़ सकता है. इससे डाइजेशन खराब होने लगता है. ऐसे में ऑयली फूड खाना अवॉइड करें.
प्रोसेस्ड फूड: अगर आपको चिप्स, नमकीन जैसे प्रोसेस्ड फूड खाने का शौक है तो आपको ये आदत छोड़ देनी चाहिए. इनमें लैंटोज और फूड कलर होता है जो पेट खराब कर देता है.
कैफीन और एल्कोहल: अगर आपको ज्यादा चाय-कॉफी पीने का शौक है तो आपको यह आदत कम कर देनी होगी. इससे गैस बनती है और पेट खराब होने की समस्या बनी रहती है. वहीं, शराब पीने से भी कई हेल्थ प्रॉब्लम होती हैं.
ज्यादा मिर्च वाला खाना: पेट के लिए ज्यादा मसालेदार खाना सही नहीं रहता है. इससे हमारा डाइजेशन खराब होता है.
क्या खाएं:
डेयरी प्रोडक्ट्स: आपको अपने मील को ठीक करने के लिए सबसे पहले तो यह ध्यान देना होगा कि आपके खाने में डेयरी प्रोडक्ट्स जरूर हों. आप खाने में दूध, देसी घीर, पनीर, खोया, छेना आदि शामिल कर सकते हैं. इससे आपका डाइजेशन भी ठीक रहता है.