Hair Care Tips: सफेद हो रहे बालों को काला-घना करने का रामबाण उपाय, बस करें ये काम
Hair Care Tips: क्या आप भी सफेद बालों के परेशान हैं? अगर हां, तो यहां हम आपको तीन होममेड ऑयल्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके बाल काले करने में मदद करेंगे.
Hair Care Tips: आजकल सफेद बाल की परेशानी सिर्फ बूढ़ों को ही नहीं बच्चों को भी आती है. कई लोगों के बाल तेजी से सफेद हो जाते हैं. इस तरह की परेशानी से बचने के लिए लोग कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट करते हैं या फिर कैमिकल से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. इससे धीरे-घीरे बालों का नेचुरल न्यूट्रिशन खत्म हो जाता है. यहां हम आपको कुछ हेयर टिप्स दे रहे हैं जो आपके बालों को काले और घने बनाने में मदद करेंगे.
आंवला और नारियल तेल: आंवला और नारियल का तेल बनाकर आप अपने बालों को काला और घना बना सकते हैं. इसके लिए आपको 3 चम्मच नारियल तेल लेना और उसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाना होगा. इसे किसी पैन में डालकर गर्म करें. जैसे ही ये गर्म हो जाए तो इसे गैस से उतार लें और ठंडा कर लें. फिर इससे बालों की जड़ों की मसाज करें. एक रात छोड़ें और अगले दिन बाल धो लें. इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा और बाल काले और घने भी हो जाएंगे. इससे आपके बालों का टेक्चर भी स्मूद हो जाएगा.
कलौंजी और ऑलिव ऑयल: सफेद बालों को तेजी से काला करने में कलौंजी और ऑलिव ऑयल काफी मदद करते हैं. इसके लिए ऐपको 1 बड़ा चम्मच कलौंजी लेनी होगी. फिर इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालना होगा. इसे मिला लें और फिर इसे बालों की जड़ों में लगाएं. इसे अच्छे से मसाज कर लें. फिर एक घंटे के बाद बाल धो लें.
Also Read
मेहंदी और नारियल तेल: बालों को काला और घना बनाने का यह नेचुरल तरीका है. इसके लिए आपको मेहंदी की पत्तिया लें. इसे धूप में सुखाएं. फिर 4 चम्मच नारियल का तेल लें. इस तेल में पत्तियां मिलाएं. इसे अच्छे से मिक्स करें. जब तेल का कलर चेंज हो जाए तो इसे बालों में लगाएं और अच्छे से मसाज करें. फिर एक घंटे के बाद बालो धो लें.