Eid Mubarak: भारत में आज ईद की धूम, इन खूबसूरत कोट्स से भेजें अपनों को 'ईद मुबारक' का पैगाम

Eid Mubarak: 11 अप्रैल को पूरे भारत में ईद की धूम दिखाई दे रही हैं. इस खुशी के मौके पर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं. एकता और भाईचारे का यह त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. 

freepik
India Daily Live

Eid Mubarak: रमजान की पवित्र माह की समाप्ति के अगले और शव्वाल के पहले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है. भारत में 10 अप्रैल को चांद दिखने के कारण 11 अप्रैल को धूमधाम से ईद को सेलिब्रेट किया जा रहा है. यह त्योहार पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा है. लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं. हालांकि भारत के केरल राज्य में साऊदी अरब के अनुसार 10 अप्रैल को ही ईद मनाई गई है. 

  • चांद को अपनी चांदनी मुबारक, रात को नया चांद मुबारक, फलक को सितारे और आपको ईद मुबारक
  • आपकी जिंदगी में खुशियों की कमी न हो, कोई गम आपके नसीब में न हो, मुबारक हो आपको यह त्योहार, हमारा आपसे प्यार कभी कम न हो, ईद मुबारक
  • आपकी सारी तमन्नाएं पूरी हो जाएं, जीवन में आपके खुशियां आएं, खुदा करें ऐसा दिन कभी न आएं, जब हम आपसे दूर कभी ईद मनाएं. 
  • आपको चांद की रोशनी छू जाए, हवा आपसे कुछ कह जाए, आपकी हर दुआ हो कबूल, यह ईद आपके जीवन में ढेरों खुशियां लेकर आए.
  • ईद का दिन आया, जीवन में खुशियां हजार लाया, हमेशा महकते और खुश रहो आप, आपके लिए ईद मुबारक का पैगाम आया