Eid Mubarak: रमजान की पवित्र माह की समाप्ति के अगले और शव्वाल के पहले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है. भारत में 10 अप्रैल को चांद दिखने के कारण 11 अप्रैल को धूमधाम से ईद को सेलिब्रेट किया जा रहा है. यह त्योहार पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा है. लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं. हालांकि भारत के केरल राज्य में साऊदी अरब के अनुसार 10 अप्रैल को ही ईद मनाई गई है.
मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देती हूँ। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस…
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 11, 2024
देश के विभिन्न हिस्सों में ईद का त्योहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में ईद की धूम है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को ईद की बधाइयां दी हैं.इस दौरान पूरे देश में नमाजियों का हुजूम देखने को मिल रहा है. भाईचारे और एकता का पैगाम पूरे देश की हवा में घुल रहा है. इस ईद पर अगर आप अपनों को मुबारकबाद देना चाहते हैं तो आप इन कोट्स की मदद ले सकते हैं.
Best wishes on Eid-ul-Fitr. May this occasion further spread the spirit of compassion, togetherness and peace. May everyone be happy and healthy. Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2024