बेहद फायदेमंद है कद्दू, मिलते हैं ये 5 फायदे
Benefits OF Pumpkin : कद्दू कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इस कारण इसका सेवन करने कई सारी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है.
Benefits OF Pumpkin : कद्दू की सब्जी स्वाद में जितनी स्वादिष्ट होती है. उससे कई गुना अधिक सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. इसमें विटामिन-ए, बी, डी, ई, आयरन, कॉपर, बीटा कैरोटीन और फास्फोरस जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस कारण इसका सेवन सेहत के लिए काफी अधिक फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. कद्दू खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है. आइए जानते हैं कि कद्दू की सब्जी खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं.
मोटापे से मिलती है राहत
कद्दू में एंटी ओवेसिटी गुण पाया जाता है. इस कारण इसका सेवन करने से बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है. इसका सेवन वजन को भी कंट्रोल कर सकता है.
इम्यूनिटी करे स्ट्रांग
कद्दू में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें विटामिन ए, सी और ई के साथ ही बीटा कैरोटीन पाया जाता है. इस कारण इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है.
दिल के लिए है फायदेमंद
दिल की सेहत के लिए भी कद्दू काफी फायदेमंद है. इसमें पोटेशियम होता है. इस कारण इसका सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है.
डायबिटीज रहती है कंट्रोल
कद्दू के बीज फाइबर का अच्छा स्रोत हैं. इस कारण इनका सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है.
आंखों के लिए भी है फायदेमंद
आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप कद्दू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है. इस कारण इसका सेवन आंखों को हेल्दी रखने में मदद करता है.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.