बनना चाहते हैं Vegan? आपके किचन में मौजूद ये हैं खाने की बेस्ट चीजें

अगर आप वीगन बनना चाहते हैं तो आप क्या-क्या खा सकते हैं, ये हम आपको यहां बता रहे हैं. ये सभी आइटम आपके किचन में ही मौजूद होते हैं. 

India Daily Live

6 Vegan Food Items: आपने वीगन डाइट के बारे में सुना होगा. यह प्लांट बेस्ड फूड आइटम है. अगर आप उन लोगों में से हैं जो पूरी तरह से वीगन बनना चाहते हैं तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि वीगन डाइट में क्या-क्या शामिल होता है. इस दौरान आपको क्या-क्या खाना चाहिए. इनमें से ज्यादातर चीजें आपके किचन में ही मिल जाती हैं. चलिए जानते हैं जानते हैं इनके बारे में. 

साबुत अनाज (होल ग्रेन्स): हमारे किचन में काफी कुछ होता है जिसमें साबुत अनाज भी शामिल होता है. इसमें गेहूं, चावल, बकव्हीट, जौ, अमरंथ, बाजरा और जई शामिल होता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं. ये शरी को ऊर्जा देते हैं और डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर करता है. 

फलियां और दालें: सेम, मूंगफली, दाल और सोयाबीन जैसी फलियां और दालें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल समेत कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती हैं. यह वीगन डाइट के लिए काफी जरूरी होते हैं. इनसे आपके शरीर में भरपूर प्रोटीन जाता है. 


दाने और बीज: बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, कद्दू के बीज, चिया सीड्स, अलसी के बीज, तिल के बीज और सूरजमुखी के बीज आदि जैसी चीजें काफी अच्छी होती हैं. इनमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. इनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं. इन्हें अपने दोपहर के नाश्ते या शाम के नाश्ते में खाया जा सकता है. 

हेल्दी फैट और तेल: एवोकैडो ऑयल, ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल, फ्लैक्सीड ऑयल, चिया सीड्स आदि में हेल्दी फैट होता है. ये आपकी मेंथल हेल्थ, स्किन और हेयर्स के लिए फायदेमंद हैं. इससे वजन भी कम होता है. 

जड़ी-बूटियां और मसाले: तुलसी, अजमोद, अजवायन, पुदीना, मेंहदी, कैमोमाइल, हिबिस्कस, लहसुन, अदरक, मिर्च, सरसों आदि जैसे मसाले काफी अहम होते हैं. इससे खाना भी अच्छा बनता है और बेहद हेल्दी भी होता है. 

फल और सब्जियां: लीफी वेजिटेबल्स, क्रूसिफेरस वेजिटेबल्स, रूट वेजिटेबल्स, बेरीज, सिटरस फ्रूट्स, ट्रोपिकल फ्रूट्स, सेब, केले, नाशपाती, अंगूर, एवोकाडो, टमाटर, खीरे और बेल पेपर्स में विटामिन, मिनिरल्स, एंटीऑक्सिडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर हैं. ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.