menu-icon
India Daily

VIDEO: 'जब कोई बड़ा अधिकारी आता है तो उठना चाहिए ना', UPSC क्रैक करके बोला बेटा तो झूम उठे पिता

UPSC Result 2023: क्षितिज गुरभेले ने UPSC एग्जाम क्रैक करके परिवार को खुश होने का मौका दिया है. बेटे की खुशी पर पिता ने खूब जश्म मनाया. देखिए वीडियो...

India Daily Live
VIDEO: 'जब कोई बड़ा अधिकारी आता है तो उठना चाहिए ना', UPSC क्रैक करके बोला बेटा तो झूम उठे पिता

UPSC Result 2023: कहते हैं कि शिद्दत के साथ की गई मेहनत जरूर रंग लाती है. खामोशी से की गई मेहनत की सफलता जब शोर मचाती है तो पूरा जहां देखता है और सलाम करता है. कुछ ऐसा ही हुआ क्षितिज गुरभेले के साथ. 16 अप्रैल को जब सबसे कठिन परीक्षा कहलाने वाली यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) का रिजल्ट आया तो क्षितिज गुरभेले के घर में खुशियों की बारिश हो गई,  क्योंकि उन्होंने 441 रैंक के साथ इस एग्जाम को क्रैक किया और अपने सबसे बड़े सपने को सच कर दिखाया.

बेटे ने पिता को ऐसे सुनाई गुड न्यूज

जब क्षितिज गुरभेले यह गुड न्यूज देने अपने पिता को पहुंचे तो वो ऑफिस में खाना खा रहे थे. गेट के अंदर जाते ही उन्होंने बोला कि 'जब कोई बड़ा पदाधिकारी आता है तो उठना चाहिए ना.'..बेटे की जुबां से यह शब्द सुनकर पिता खुशी से झूम उठे. फिर उन्होंने बेटे को गले लगाया, माथे को चूमकर सफलता का जश्न मनाया. 

Kshitij Gurbhele
पिता के साथ Kshitij Gurbhele

ये वही पल था जब क्षितिज गुरभेले के पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया, क्योंकि बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाने में उन्होंने कड़ी मेहनत की है. क्षितिज गुरभेले और उनके पिता के जश्न का वीडियो बताया कि यह उनके परिवार के लिए कितनी खुशी का मौका है. क्षितिज ने इंस्टाग्राम पर अपनी सक्सेज की फोटो शेयर की हैं, जिसमें वे परिवार के साथ संघ लोकसेवा आयोग के बाहर खड़े हैं.