US UK strikes on Houthi: अमेरिका, ब्रिटेन समेत 8 देशों ने हूती विद्रोहियों को सिखाया सबक! 18 ठिकानों पर ताबड़तोड़ किया हमला

US UK strikes on Houthi: पेंटागन का कहना है कि अमेरिका और ब्रिटेन के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूती विद्रोहियों के 18 ठिकानों पर हमले किए हैं. पेंटागन के मुताबिक, अमेरिका और उसके सहयोगियों की ओर से हूती आतंकियों के खिलाफ ये चौथा ज्वाइंट ऑपरेशन है.

फोटो क्रेडिट- रॉयटर्स
India Daily Live

US UK strikes on Houthi: लाल सागर में जहाजों पर हमलों के जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन समेत 7 देशों की फौज ने यमन में हूती विद्रोहियों के 18 ठिकानों पर हमला किया है. US सेंट्रल कमांड के मुताबिक, हूती विद्रोहियों के खिलाफ किए गए हमले में ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा, डेनमार्क, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड की सेना भी शामिल थी. 

एक संयुक्त बयान में, पेंटागन ने कहा कि शनिवार को यमन में 8 जगहों पर हूती विद्रोहियों के 18 ठिकानों को तबाह किया गया है. बयान में कहा गया कि इन हमलों का उद्देश्य हूती विद्रोहियों की उन क्षमताओं को नुकसान पहुंचाना है, जिनका उपयोग वे ग्लोबल ट्रेडिंग, नौसैनिक जहाजों और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक लाल सागर में मालवाहक जहाजों को निशाना बनाने में करते हैं. 

बयान में कहा गया कि नवंबर के मध्य से हूती विद्रोहियों की ओर से कॉमर्शियल और नौसैनिक जहाजों पर किए गए 45 से अधिक हमले ग्लोबल इकोनॉमी के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा हैं. इसके जवाब में ये कार्रवाई की गई है. हमलों के कुछ देर बाद ही अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिका दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक लाल सागर किसी बाधा के खिलाफ कार्रवाई में संकोच नहीं करेगा.

हूती विद्रोहियों की ओर से संचालित न्यूज आउटलेट ने की हमले की पुष्टि

हूती विद्रोहियों की ओर से संचालित किए जाने वाले न्यूज आउटलेट 'अल मसीरा टीवी' ने हमले की पुष्टि की. अल मसीरा टीवी के मुताबिक, शनिवार को अमेरिका और ब्रिटेन की सेना समेत अन्य देशों की फौज ने संयुक्त रूप से यमन की राजधानी सना में ताबड़तोड़ हमले किए. बता दें कि हूती, यमन का शिया मिलिशिया ग्रुप है. ये समूह खुद को 'अंसार अल्लाह' यानी ईश्वर का साथी बताते हैं.