US UK strikes on Houthi: लाल सागर में जहाजों पर हमलों के जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन समेत 7 देशों की फौज ने यमन में हूती विद्रोहियों के 18 ठिकानों पर हमला किया है. US सेंट्रल कमांड के मुताबिक, हूती विद्रोहियों के खिलाफ किए गए हमले में ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा, डेनमार्क, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड की सेना भी शामिल थी.
एक संयुक्त बयान में, पेंटागन ने कहा कि शनिवार को यमन में 8 जगहों पर हूती विद्रोहियों के 18 ठिकानों को तबाह किया गया है. बयान में कहा गया कि इन हमलों का उद्देश्य हूती विद्रोहियों की उन क्षमताओं को नुकसान पहुंचाना है, जिनका उपयोग वे ग्लोबल ट्रेडिंग, नौसैनिक जहाजों और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक लाल सागर में मालवाहक जहाजों को निशाना बनाने में करते हैं.
बयान में कहा गया कि नवंबर के मध्य से हूती विद्रोहियों की ओर से कॉमर्शियल और नौसैनिक जहाजों पर किए गए 45 से अधिक हमले ग्लोबल इकोनॉमी के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा हैं. इसके जवाब में ये कार्रवाई की गई है. हमलों के कुछ देर बाद ही अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिका दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक लाल सागर किसी बाधा के खिलाफ कार्रवाई में संकोच नहीं करेगा.
F/A-18 Super Hornets launch from USS Dwight D. Eisenhower supporting strikes against on Iranian-Backed Houthi Targets on Feb. 24. pic.twitter.com/bTtRdsCkwg
— U.S. Central Command (@CENTCOM) February 25, 2024
ब्रिटेन के रक्षा सचिव ग्रांट शाप्स ने कहा कि समुद्र में जीवन की रक्षा करना और नेविगेशन की स्वतंत्रता को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि रॉयल एयर फोर्स यमन में हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों के खिलाफ सटीक हमलों की चौथी कार्रवाई में शामिल हुई है. उधर, हमलों से एक दिन पहले अमेरिकी सेना ने कहा था कि उसने 7 हूती मोबाइल एंटी-शिप मिसाइलों को नष्ट कर दिया है जो हमलों के लिए तैयार की जा रही थीं.
U.S. Forces, Allies Conduct Joint Strikes in Yemen
— U.S. Central Command (@CENTCOM) February 24, 2024
On Feb. 24, at approximately 11:50 p.m. (Sanaa Yemen time), U.S. Central Command forces alongside UK Armed Forces, and with support from Australia, Bahrain, Canada, Denmark, the Netherlands, and New Zealand, conducted strikes… pic.twitter.com/hAQ8Ftkihp
हूती विद्रोहियों की ओर से संचालित किए जाने वाले न्यूज आउटलेट 'अल मसीरा टीवी' ने हमले की पुष्टि की. अल मसीरा टीवी के मुताबिक, शनिवार को अमेरिका और ब्रिटेन की सेना समेत अन्य देशों की फौज ने संयुक्त रूप से यमन की राजधानी सना में ताबड़तोड़ हमले किए. बता दें कि हूती, यमन का शिया मिलिशिया ग्रुप है. ये समूह खुद को 'अंसार अल्लाह' यानी ईश्वर का साथी बताते हैं.