Moscow Shooting: मॉस्को के पास कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी, 15 से ज्यादा की मौत, कई घायल
Moscow Shooting: मॉस्को के पास कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी की खबर सामने आ रही है. हमले में दर्जन भर लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.
Moscow Shooting: रूस की राजधानी मॉस्को के पास कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी हुई है. जानकारी के अनुसार वर्दी पहने हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. इस हमले में 15 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका और दर्जन भर लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.
रूसी एजेंसियों के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, छद्मवेशी कपड़ों में कम से कम तीन लोगों ने क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी की थी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो मे ंदेखा जा सकता है कि एक इमारत बुरी तरह से जल रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी के बाद एक जोरदार धमाका हुआ. टास न्यूज एजेंसी के मुताबिक हॉल में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 15 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है. मिल रही जानकारी के अनुसार सभी हमलावर सेनी की वर्दी में थे. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मॉल पर ग्रेनेड भी फेंका था जिससे मॉल में आग लग गई.