menu-icon
India Daily

Moscow Concert Attack: रूस ने जारी किया मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल के संदिग्ध हमलावरों से पूछताछ का वीडियो

शुक्रवार को मॉस्को के निकट क्रॉकस सिटी हॉल में आतंकी हमला हुआ था इस हमले में अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

India Daily Live
Moscow Concert Attack: रूस ने जारी किया मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल के संदिग्ध हमलावरों से पूछताछ का वीडियो

Moscow Concert Attack:  रूस द्वारा संचालित मीडिया ने शनिवार को जांच अधिकारियों द्वारा मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने वाले संदिग्धों से पूछताछ का वीडियो जारी किया. इससे पहले रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने शनिवार को इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले चार संदिग्ध हमलावरों समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी की घोषणा की थी.

पूछताछ के एक वीडियो में जिसे आरआईए नोवोस्ती न्यूज एजेंसी द्वारा साझा किया गया में चारों संदिग्ध हमलावरों में से एक को औंधे मुंह जमीन पर लेटे देखा जा सकता है जबकि एक अन्य व्यक्ति जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है वह उसके बाल पकड़े हुए है ताकि वह कैमरे का सामना कर सके.

बंदी का सिर पकड़ने वाले शख्स ने उससे पूछा- तुमने तुर्की में क्या किया?

संदिग्ध हमलावर ने कहा, 'वहां तुर्की में मेरे दस्तावेज एक्सपायर हो गए थे, इसलिए मैंने बॉर्डर पार किया और यहां आया.' संभवत: वह अपने पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट की बात कर रहा था. पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम शमसुद्दीन फरीदुन है और उसका जन्म 17 सितंबर 1998 में हुआ था.

तुमने क्रॉकस सिटी हॉल में क्या किया?
शमसुद्दीन ने कहा हमने पैसों के लिए लोगों को मारा. उसने आगे कहा, 'मुझे 10,800 डॉलर देने का वादा किया गया था जिसमें से आधी रकम उसके खाते में भेज दी गई है.'

पूछताछ के दौरान शमसुद्दीन कांप रहा था. वीडियो में उसे कांपते हुए देखा जा सकता है. उसने कहा कि वह उन लोगों को नहीं जानता जिन्होंने उसे हमला करने के लिए कहा, उन्होंने उससे इंस्टाग्राम पर मैसेज कर संपर्क किया था.

आप यहां क्लिक कर वीडियो देख सकते हैं

दूसरे हमलावर का भी वीडियो जारी

वहीं आरआईए नोवोस्ती द्वारा जारी किए गए एक दूसरे वीडियो में एक दूसरे संदिग्ध हमलावर ने कहा कि वह एक अन्य साथी संदिग्ध हमलावर के साथ एक हॉस्टल में रह रहा था. संदिग्ध ताजिक भाषा में बोल रहा था उसकी भाषा को समझने के लिए  एक द्विभाषी का सहारा लिया गया. उसने दावा किया कि वह अब्दुलो और मुहम्मद नाम के व्यक्यिों के साथ संपर्क में था लेकिन यह साफ नहीं था कि वास्तव में वह किसकी बात कर रहा था.

तुमने हमले के बाद हथियार कहां फेंके

वहीं तीसरे वीडियो में एक अन्य हमलावर ने खुद की पहचान रजब अलीजादेह के रूप में बताई. जांच अधिकारी ने उससे पूछा जब तुम मॉस्को से भागे तो तुम्हारे पास हथियार थे. तुमने उन्हें कहां फैंका वहां या यहां?

अलीजादेह किसका चेहरा और शर्ट खून में लथपथ थी और सिर पर पट्टी बंधी हुई थी ने कहा कि हमने उन्हें सड़क पर ही कहीं फेंका था लेकिन सही जगह का पता नहीं. एक असत्यापित वीडियो में बताया जा रहा है कि रूसी जांच एजेंटों ने अलीजादेह के कान काट दिए थे इसी वजह से उसके माथे पर पट्टी बंधी हुई थी.