Brightest Quasar Of Universe: यूनिवर्स में हजारों रहस्य छिपे हुए हैं. रोजाना ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा उठता रहता है. अब यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला (European Southern Observatory) ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है. सोमवार को यूरोपियन साउर्थन ऑब्जर्वेटरी ने ब्रह्मांड के रहस्य से पर्दा उठाते हुए बताया कि एक ऐसा क्वासर (आकाशगंगा का सबसे चमकीला पिंड) मिला है जो एक दिन में इतनी ऊर्जा (Energy) को अपने अंदर समाहित करता है जितनी एनर्जी सूर्य के पास है. दूसरे शब्दों में समझने के लिए कहें तो यह क्वासर एक दिन में एक सूर्य को खा जाता है. आए दिन नए-नए क्वासरों (Quasar) की खोज होती रहती है. ये क्वासर इतने बड़े होते हैं कि हमारी आकाशगंगा (Galaxy) भी इसके आगे बौनी लगती है.
यूरोपियन साउर्थन ऑब्जर्वेटरी ने जिस चमकीले क्वासर के बारे में बताया है वो न सिर्फ अब तक का सबसे चमकीला क्वासर है बल्कि अंतरिक्ष में अब तक देखी गई सबसे चमकदार पिंड या वस्तु भी है.
क्वासर आकाशगंगाओं (Galaxies) से दूर सक्रिय और अत्यंत चमकीले कोर होते हैं. ये ब्लैक होल का एक पार्ट है जो उसी से संचालित होते हैं. सुपरमैसिव ब्लैक होल अपने गुरुत्वाकर्षण बल के जरिए अन्य चीजों को अपनी और हीचकर आगे बढ़ते रहते हैं.
यूरोपियन साउर्थन ऑब्जर्वेटरी ने शेयर किया वीडियो
यूरोपियन साउर्थन ऑब्जर्वेटरी ने जिस क्वासर को खोजा है उसका आधिकारिक नाम J0529-4351 है. पृथ्वी से इतना दूर है कि इसकी रोशनी को हमारी धरती तक पहुंचने में करीब 12 अरब साल से अधिक का समय लग सकता है. यूरोपियन साउर्थन ऑब्जर्वेटरी ने इसका एक वीडियो भी जारी किया हुआ है. वीडियो के जरिए देखा जा सकता है कि यह क्वासर हमारी पृथ्वी से कितना दूर है.
नेचर एस्ट्रोनॉमी में ब्लैक होल पर एक अध्ययन के प्रमुख लेखक क्रिश्चियन वुल्फ ने बताया कि उन्होंने अब तक सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्लैक होल की खोज की है. इसका मास 17 अरब सूर्यों के बराबर है. और एक दिन में यह एक सूर्य से अधिक की एनर्जी को कंज्यूम करता है.