अमेरिका की इजरायल को दो टूक, UN में बोला गाजा में रोको कत्लेआम
Israel Hamas War: सुरक्षा परिषद में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित मसैादे में गाजा में तात्कालिक युद्धविराम की मांग की गई है. गाजा में संघर्ष शुरू होने के बाद USA ने पहली बार इजरायली से सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की है.
Israel Hamas War: अमेरिकी प्रशासन ने पहली बार जंग शुरू होने के बाद इजरायल से गाजा में कत्लेआम रोकने का आग्रह किया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश किए गए अपने मसौदे में गाजा में तात्कालिक तौर पर युद्धविराम की आवाज उठाई. इसके अलावा इजरायली सेना को राफाह सिटी में सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए भी चेताया. जंग के शुरू होने के बाद से अमेरिका इजरायल का हर कदम पर साथ देता रहा है. ऐसे में सुरक्षा परिषद में पेश किए गए अमेरिकी मसौदे को इजरायल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
अमेरिका इससे पहले यूएन में इजरायली कार्रवाई के विरोध में पेश किए गए तमाम सीजफायर प्रस्तावों पर वीटो कर तेल अवीव का समर्थन किया था. अमेरिका ने सीधे तौत पर सीजफायर शब्द का चयन यूएन की कार्यवाही में भी नहीं किया. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस शब्द का जरूर प्रयोग करते रहे और गाजा में आम नागरिकों का नुकसान न पहुंचे मानवीय सहायता जैसे प्रयासों की मांग दोहराते रहे.
द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएन में पेश अमेरिकी मसौदे में इजरायली सेना को राफाह शहर में सैन्य कार्रवाई न करने का आग्रह किया गया है. मिस्र की सीमा से सटा यह शहर लाखों फिलिस्तीनी शरणार्थियों का घर है. इजरायली डिफेंस फोर्स ( IDF) का एक्शन पूरे क्षेत्र में भयानक तबाही मचा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले अमेरिका अल्जीरिया के 15 सदस्यीय राजनियकों द्वारा लाए जा रहे गाजा में तत्काल युद्धविराम और मानवीय सहायता के प्रस्ताव पर वीटो करने वाला था. यूएन में अमेरिका की राजदूत लिंडा थामस ग्रीनफील्ड ने अल्जीरिया के युद्धविराम प्रस्ताव पर वीटो करने की बात कही थी.