भारत-अमेरिकी ड्रोन डील में बाधा बन रहा था खालिस्तानी आतंकी पन्नू? अब सामने आई सच्चाई

USA-India Drone Deal: भारत और अमेरिका के बीच होने वाले ड्रोन समझौते की आखिरकार डील पूरी हो गई है. बाइडन प्रशासन ने यह जानकारी अमेरिकी कांग्रेस को दी है.

Shubhank Agnihotri

USA-India Drone Deal: अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ड्रोन डील को लेकर कायम तमाम आपत्तियां हटा ली हैं. प्रेसिडेंट बाइडन के साथ लंबी चर्चा के बाद दोनों देशों के बीच 3.9 बिलियन डॉलर के होने वाले ड्रोन सौदे पर अपनी आपत्तियों को विराम दे दिया है. इस दौरान भारत सरकार ने आश्वासन दिया है कि वह अमेरिकी सरजमीं पर खालिस्तानी आतंकी गुरपरवंत सिंह पन्नू के हत्या की साजिश कांड की जांच करेगा.

अमेरिकी कांग्रेस को दी समझौते की सूचना 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के आग्रह के बाद विदेशी संबंधों की समिति के अध्यक्ष बेन कार्डिन ने अपनी आपत्तियां दूर कर दी हैं. इसके बाद विदेश विभाग ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया कि अमेरिकी  सरकार ने भारत के साथ 3.9 बिलियन डॉलर की लागत के 31 सशस्त्र ड्रोन बेचने पर सहमति दे दी है. 

सौदे में कितने मिलेंगे ड्रोन्स 

दोनों देशों के बीच होने वाले इस सौदे के तहत भारत को 31 हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (HALE) यूएवी प्राप्त होंगे. इसमें नेवी को 15 सी गार्जियन ड्रोन प्राप्त होंगे. वहीं, थल सेना और वायु सेना को 8-8 ड्रोन का लैंड मॉड्यूल स्काई गार्जियन मिलेंगे. इन ड्रोन्स की मदद से पहाड़ी और समुद्री क्षेत्रों में भारत को निगरानी रखने में मदद मिलेगी.