Italy: इतालवी मूर्तिकार अम्बर्टो मास्ट्रोयानी द्वारा बनाई गई लगभग 50 सोने की कलाकृतियां इटली के लेक गार्डा के पास एक प्रदर्शनी से चोरी हो गईं. 'लाइक अ वार्म, फ्लोइंग गोल्ड' नाम की यह प्रदर्शनी दिसंबर में शुरू हुई थी और जल्द ही बंद होने वाली थी.
चुराई गई कलाकृतियों की कीमत 1.2 मिलियन यूरो (1.3 मिलियन डॉलर से अधिक) है, जिसमें 'उमो-डोना' (पुरुष/महिला) मूर्ति भी शामिल थी हालांकि बाद में प्रदर्शनी परिसर में इसे पाया गया. वहीं 48 मूर्तियों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
चोरी का पता प्रदर्शनी के मेजबान विटोरियल डिगली इटालिएस्टेट को चला. जिसके बाद चोरी की जांच जारी है. संपत्ति के प्रमुख जिओर्डानो ब्रूनो गुएरी का मानना है कि चोरी को एक विशेष गिरोह ने अंजाम दिया है. अधिकारी मामले को सुलझाने और चोरी हुई कलाकृतियों को बरामद करने में लगे हुए है.