कौन है मोहम्मद कासिम गुज्जर जिस पर MHA ने कसा शिकंजा, जानें सब कुछ
Home Ministry Action: गृहमंत्रालय ने लश्कर-ए-तैयबा के साजिशकर्ता मोहम्मद कासिम गुज्जर को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया है. कासिम वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों पर हमला करने का प्रमुख साजिशकर्ता है.
Home Ministry Action: गृह मंत्रालय ने गुरूवार को आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के सदस्य मोहम्मद कासिम गुज्जर उर्फ सुलेमान को गैर-कानूनी रोकथाम अधिनियम (UAPA), 1967 के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया. लश्कर का यह आतंकी वर्तमान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में रह रहा है. कासिम पर साल 2022 में वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों पर हमला करने का आरोप है. इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कासिम गुज्जर लंबे समय से आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है. कासिम पर 2021 में जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एक बीजेपी नेता के घर पर हमले का भी आरोप है. इस हमले में एक नाबालिग लड़के की जान चली गई थी साथ कई अन्य लोग घायल हो गए थे. ड्रोन हथियार, गोला बारूद, आईईडी सहित कई आतंकी घटनाओं में वह शामिल रहा है. कासिम सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को आंतकी संगठन में भर्ती करता है.
Also Read