Home Ministry Action: गृह मंत्रालय ने गुरूवार को आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के सदस्य मोहम्मद कासिम गुज्जर उर्फ सुलेमान को गैर-कानूनी रोकथाम अधिनियम (UAPA), 1967 के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया. लश्कर का यह आतंकी वर्तमान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में रह रहा है. कासिम पर साल 2022 में वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों पर हमला करने का आरोप है. इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कासिम गुज्जर लंबे समय से आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है. कासिम पर 2021 में जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एक बीजेपी नेता के घर पर हमले का भी आरोप है. इस हमले में एक नाबालिग लड़के की जान चली गई थी साथ कई अन्य लोग घायल हो गए थे. ड्रोन हथियार, गोला बारूद, आईईडी सहित कई आतंकी घटनाओं में वह शामिल रहा है. कासिम सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को आंतकी संगठन में भर्ती करता है.
Ministry of Home Affairs (MHA) declares Lashkar-e-Taiba member Mohammad Qasim Gujjar, presently residing in Pakistan Occupied Kashmir, as a terrorist under the Unlawful Activities (Prevention) Act, 1967. pic.twitter.com/D8AjkPxXYM
— ANI (@ANI) March 7, 2024
गृहमंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि कासिम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के रियासी जिले के महोर के अंगराला गांव का निवासी है और दशकों से फरार चल रहा है. आदेश के मुताबिक, कासिम द्वारा किए गए आतंकी हमलों में कई लोगों की जान गई है. वह भारत के खिलाफ युद्ध अपराध की योजना बनाने में शामिल है. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति से बेरहमी से निपटा जाएगा.
The Modi government has declared the dreaded mastermind of several terror attacks Mohammad Qasim Gujjar alias Salman alias Suleman as a designated terrorist.
— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) March 7, 2024
An operative of the Lashkar-e Taiba (LeT) Mohammad Qasim Gujjar has caused numerous deaths and injuries with terror…