menu-icon
India Daily

Weather Update: 'सर्द सितम' से उत्तर भारत का हाल-बेहाल, इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर भारत में चल रही शीत लहर के कारण नोएडा में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल 3 से 6 जनवरी तक बंद रहेंगे. गौतम बौद्ध नगर जिला प्रशासन ने मंगलवार को इसकी घोषणा की.

Naresh Chaudhary
Weather Update: 'सर्द सितम' से उत्तर भारत का हाल-बेहाल, इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

हाइलाइट्स

  • नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भयंकर कोहरे का अलर्ट जारी
  • पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में कोल्ड-डे की स्थिति!

Weather Update: देशभर में शीत लहरों का प्रकोप जारी है. खासकर उत्तर भारत में ठंड का कहर कुछ ज्यादा ही है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम का सर्द सितम और भी बढ़ सकता है. आने वाले तीन दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा छाया रहेगा. इसके कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने जम्मू, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए खास अलर्ट जारी किया है. 

नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भयंकर कोहरे का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले तीन दिनों तक घने से घना कोहरा छाया रह सकता है. आईएमडी की ओर से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए खास तौर पर शीत लहरों और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों के अलावा नॉर्थ-ईस्ट के राज्य असम, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर समेत अन्य राज्यों के लिए भी कोहरे का अलर्ट है. 

पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में कोल्ड-डे की स्थिति!

बता दें कि सोमवार को मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने बताया था कि आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में कोल्ड-डे से लेकर गंभीर कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहने की आशंका है. 

उधर, उत्तर भारत में चल रही शीत लहर के कारण नोएडा में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल 3 से 6 जनवरी तक बंद रहेंगे. गौतम बौद्ध नगर जिला प्रशासन ने मंगलवार को घोषणा की, जिसमें कहा गया है कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं जारी रहेंगी. ठंड के मौसम के कारण शहर के स्कूल 29 और 30 दिसंबर को सभी कक्षाओं के लिए बंद थे.