menu-icon
India Daily

उद्धव ठाकरे को स्पीड पोस्ट से मिला रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, पार्टी ने दी जानकारी

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है.

Gyanendra Sharma
उद्धव ठाकरे को  स्पीड पोस्ट से मिला रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, पार्टी ने दी जानकारी

Uddhav Thackeray: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होने वाला है. अतिथी अयोध्या पहुंचने लगे हैं. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है. उन्हें शनिवार (20) जनवरी को आमंत्रण मिला. पार्टी नेता संजय राउत ने कहा है कि आमंत्रण स्पीड पोस्ट से भेजा गया है. 

संजय राउत ने कहा कि बीजेपी फिल्मी सितारों को विशेष निमंत्रण दे रही है. जिनका राम मंदिर से कोई लेना-देना नही है. ठाकरे परिवार का राम मंदिर आंदोलन से नाता रहा है, फिर भी ऐसा व्यवहार किया जा रहा है. भगवान राम माफ नहीं करेंगे  श्राप देंगे. आप भगवान राम से प्रार्थना कर रहे हैं और रावण की तरह सरकार चला रहे हैं.

प्राण प्रतिष्ठा में उद्धव ठाकरे का जाना मुश्किल है. उद्धव ठाकरे पहले कह चुके हैं कि उन्हें राम मंदिर जाने के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है. वे पहले भी कई बार अयोध्या आ चुके हैं. उद्धव ने कहा था कि राम मंदिर उनके पिता बालासाहेब ठाकरे का सपना था. मंदिर का उद्घाटन खुशी का पल है, लेकिन भाजपा ने इस आयोजन पर कब्जा कर लिया है.

बता दें कि देश के हर राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी धूम मची है. इसके अलावा 22 जनवरी यानी भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे शहर में मांस-मछली और शराब पर बैन लगाया गया है. मांस बेचने वाली सभी दुकानों को 22 जनवरी को बंद रखने की अपील की है. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को पहले ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है.