Digvijay Singh:'बाहर निकालो इस पागल को', महिला कार्यकर्ता पर बिफर उठे दिग्गी राजा

Digvijay Singh: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक महिला पर बिफर उठे. उन्होंने महिला से बदसलूकी करते हुए उसे पागल तक कह दिया. दिग्विजय ने अपने सुरक्षा गार्ड से कहा कि यह औरत पागल हो चुकी है. इसे बाहर निकालो.

India Daily Live

Digvijay Singh: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें वे एक महिला पर बिफर उठे. उन्होंने महिला से बदसलूकी करते हुए उसे पागल तक कह दिया. दिग्विजय यही नहीं रुके उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड से कहा कि यह औरत पागल हो चुकी है. इसे बाहर निकालो.

दरअसल यह मामल उस वक्त का है जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दिग्विजय सिंह एक तरफ खड़े होकर कांग्रेस के भिंड जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा से बात कर रहे थे. तभी गुना की हने वाली महिला कार्यकर्ता डॉक्टर लीना शर्मा दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए आगे बढ़ी. महिला को आगे बढ़ते देख दिग्विजय सिंह ने गार्ड से कहा कि बाहर निकालो इस पागल को. यह औरत पागल हो चुकी है.

जानें पूरा मामला 

मीडिया के कैमरे में यह तस्वीर कैद होने के बाद महिला कार्यकर्ता डॉक्टर लीना शर्मा ने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता है. दिग्विजय सिंह से मेरी कोई निजी तौर पे नाराजगी नहीं है. मैं उनसे मुलाकात करने आई थी, उन्होंने जाने के लिए कहा तो फिर बाद में मुलाकात कर लूंगी.  लीना शर्मा ने कहा कि गार्ड ऐसी हरकतें करते रहते है लेकिन दिग्विजय सिंह उनके लिए अभिभावक जैसे है. इस घटनाक्रम के बाद यह बात सामने आयी है कि यह महिला मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती हैं और दिग्विजय सिंह से मिलकर अपनी दावेदारी पेश करना चाहती थी.