Digvijay Singh: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें वे एक महिला पर बिफर उठे. उन्होंने महिला से बदसलूकी करते हुए उसे पागल तक कह दिया. दिग्विजय यही नहीं रुके उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड से कहा कि यह औरत पागल हो चुकी है. इसे बाहर निकालो.
दरअसल यह मामल उस वक्त का है जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दिग्विजय सिंह एक तरफ खड़े होकर कांग्रेस के भिंड जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा से बात कर रहे थे. तभी गुना की हने वाली महिला कार्यकर्ता डॉक्टर लीना शर्मा दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए आगे बढ़ी. महिला को आगे बढ़ते देख दिग्विजय सिंह ने गार्ड से कहा कि बाहर निकालो इस पागल को. यह औरत पागल हो चुकी है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला कार्यकर्ता पर भड़क गए. नाराज दिग्विजय सिंह ने महिला को पागल कहते हुए अपने सुरक्षा गार्डों से उन्हें बाहर निकालने के लिए कहा.#DigvijaySingh… pic.twitter.com/48jrSKUxhp— India Daily Live (@IndiaDLive) February 21, 2024Also Read
मीडिया के कैमरे में यह तस्वीर कैद होने के बाद महिला कार्यकर्ता डॉक्टर लीना शर्मा ने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता है. दिग्विजय सिंह से मेरी कोई निजी तौर पे नाराजगी नहीं है. मैं उनसे मुलाकात करने आई थी, उन्होंने जाने के लिए कहा तो फिर बाद में मुलाकात कर लूंगी. लीना शर्मा ने कहा कि गार्ड ऐसी हरकतें करते रहते है लेकिन दिग्विजय सिंह उनके लिए अभिभावक जैसे है. इस घटनाक्रम के बाद यह बात सामने आयी है कि यह महिला मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती हैं और दिग्विजय सिंह से मिलकर अपनी दावेदारी पेश करना चाहती थी.