Student Suicide In Kota: राजस्थान के कोटा में JEE की तैयारी कर रहे बिहार के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है. छात्र के कमरे एक एक सुसाइड नोट भी बरामद की गई है. जानकारी के अनुसार मृतक छात्र बिहार के भागलपुर का रहने वाला था और पिछले एक साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रही था. पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि छात्र के कमरे से दो लाइन का सुसाइड नोट बरामद किया गया है. जिसमें लिखा था कि सॉरी पापा. मेरे से जेईई नहीं हो पाया, मैं JEE नहीं कर सकता.
जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम अभिषेक कुमार है और वह बिहार के भागलपुर का रहने वाला था. मृतक छात्र पिछले एक साल से कोटा में रहकर JEE Mains की तैयारी कर रहा था. शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक ने सल्फास खाकर खुदकुशी की है. छात्र के कमरे से पुलिस ने सल्फास की बोतल भी बरामद की है. मृतक छात्र के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और परिवार को सूचना दे दी है. पुलिस ने बताया कि परिवार आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार छात्र के कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी. कमरे से दुर्गंध आने के बाद छात्र के खुदकुशी करने की बात सामने आई. जानकारी के छात्र ने 29 जनवरी और 19 फरवरी को अपने कोचिंग में आयोजित टेस्ट भी छोड़ दिया था. जानकारी के अनुसार छात्र इस साल 12वीं की परीक्षा देने वाला था.
राजस्थान के कोटा में छात्रों के मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है. बता दें कि पिछले साल यानी 2023 में कोटा में 26 छात्रों द्वारा खुदकुशी करने के मामले सामने आए थे. इसके अलावा इस साल भी 6 छात्रों के खुदकुशी करने के मामले सामने आए हैं. बता दें कि कोटा में तैयारी कर रहे छात्रों को मोटिवेट करने के लिए प्रशासन की ओर से कई अभियान चलाए जा रहे हैं इसके बाद भी छात्रों के आत्महत्या के मामले नहीं थम रहे हैं.