menu-icon
India Daily

Shopkeeper Beaten In Karnataka: 'पहले मुझे पीटा फिर चाकू मारने की धमकी दी', अजान के समय हनुमान चालीसा बजाने के लिए पीटा गया दुकानदार

कल शाम को कर्नाटक में अजान के समय तेज अवाज में हनुमान चालीसा बजाने को लेकर कुछ मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू दुकानदार को बुरी तरह पीट दिया था.

India Daily Live
Shopkeeper Beaten In Karnataka: 'पहले मुझे पीटा फिर चाकू मारने की धमकी दी', अजान के समय हनुमान चालीसा बजाने के लिए पीटा गया दुकानदार

Shopkeeper Beaten For Playing Hanuman Chalisa In Karnataka: कर्नाटक के बेंगलुरु में अजान के समय तेज अवाज में हनुमान चालीसा बजाने को लेकर पीटे गए दुकानदार का बयान सामने आया है. मीडिया से बातचीत में पीड़ित दुकानदार ने कहा, 'मैं हनुमान का भजन बजा रहा था. 4-5 लोग आए और कहने लगे कि यह अजान का समय है और अगर तुम इसे बजाओगे तो हम तुम्हें पीटेंगे. उन्हेंने मुझे पीटा और फिर चाकू मारने की धमकी दी.'

बता दें कि कर्नाटक के बेंगलुरु में सिद्दन्ना लेआउट के बाहर कल शाम को अजान के समय लोगों के एक समूह की एक दुकानदार से जोरदार बहस हो गई, जिसके बाद उन लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया. पीड़ित दुकानदार एक मोबाइल रिपेयरिंग शॉप का मालिक था. बताया जा रहा है कि दुकानदार ने अजान के समय जोर से गाना बजा दिया था. तेज अवाज में गाना बजाने को लेकर कुछ मुस्लिम युवकों ने उससे सवाल किया और फिर उनके बीच बहस शुरू हो गई, जिसके बाद उन्होंने दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया.

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हलासुरू गेट पुलिस सीमा में इस पूरे मामले को लेकर FIR दर्ज हुई है. बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है.

युवक बजा रहा था हनुमान चालीसा

बताया जा रहा है कि दुकानदार ने हनुमान चालीसा बजा दिया था. अजान के वक्त हनुमान चालीसा के बजने से मुस्लिम युवक नाराज हो गए थे जिसके बाद उन्होंने उस दुकानदार की पिटाई कर दी.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक की दुकान पर कुछ युवक आते हैं और फिर उससे बहस करने लगते हैं. इसके बाद दुकानदार उठकर काउंटर के पास जाता है और उनकी बात सुनने लगता है. थोड़ी देर बाद एक युवक दुकानदार का कॉलर पकड़ लेता है और फिर एक-एक कर सभी लोग दुकानदार को पीटना शुरू कर देते हैं. इसके बाद दुकानदार दुकान से बाहर निकलता है और युवकों से भिड़ जाता है.