फोन की खातिर कातिल बनी बहन, कुल्हाड़ी से काट डाला बड़े भाई का गला
भाई ने लड़कों से फोन पर बात करने को लेकर बहन को डांट लगाई थी और उससे फोन का इस्तेमाल न करने को लेकर कहा था.
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-हुईखदान-गंडई (KCG) जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां फोन यूज करने को लेकर मना करने पर 14 साल की बहन ने अपने सगे भाई की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी.
फोन पर लड़कों से बात करने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट
जानकारी के अनुसार, मृतक ने अपनी 14 साल की बहन को लड़कों से फोन पर बात करने को लेकर डांट लगाई थी और उससे फोन न इस्तेमाल करने को कहा था.
Also Read
सोते हुए भाई पर कर दिया वार
पुलिस ने आरोपी लड़की को हिरासत में ले लिया है. पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि घटना के समय वह और उसका 18 वर्षीय भाई घर पर अकेले थे और परिवार के बाकी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे. इस दौरान लड़के ने लड़कों से फोन पर बात करने को लेकर उसे डांट लगा दी और कहा कि अब वह फोन का इस्तेमाल न करे. जब भाई सो रहा था तभी बहन आई और उसने कुल्हाड़ी से अपने भाई की गर्दन पर वार कर दिया जिससे मौके पर ही भाई की मौत हो गई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
आरोपी लड़की ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह नहाने चली गई और खून से सने कपड़ों को साफ कर दिया. बाद में पड़ोसियों ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. आरोपी लड़की ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.