राजनीति में एंट्री करेंगे राम गोपाल वर्मा, पीठापुरम से पवन कल्याण के खिलाफ ताल ठोकेंगे
Lok Sabha Election 2024: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने राजनीति में एंट्री करने का फैसला लिया है. उन्होंने पीठापुरम सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है यहां वह पवन कल्याण के खिलाफ ताल ठोकेंगे.
Lok Sabha Election 2024: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने आंध्र प्रदेश की पीठापुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इस सीट से एनडीए ने जेएसपी चीफ पवन कल्याण को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है.
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने चुनावी मैदान में उतरने को लेकर एक पोस्ट कर जानकारी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि अचानक निर्णय..मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं पीठापुरम से चुनाव लड़ रहा हूं.