Lok Sabha Election 2024: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने आंध्र प्रदेश की पीठापुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इस सीट से एनडीए ने जेएसपी चीफ पवन कल्याण को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है.
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने चुनावी मैदान में उतरने को लेकर एक पोस्ट कर जानकारी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि अचानक निर्णय..मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं पीठापुरम से चुनाव लड़ रहा हूं.
SUDDEN DECISION..Am HAPPY to inform that I am CONTESTING from PITHAPURAM 💪💐
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 14, 2024
राम गोपाल वर्मा ने आंध्र प्रदेश के पीठापुरम लोकसभा सीट से टॉलीवुड अभिनेता पवन कल्याण के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. बता दें TDP-BJP-JSP गठबंधन ने इस सीट से जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है.
राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने बयानों और फैसलों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. पिछले साल उन्होंने आंध्र प्रदेश की राजनीति पर एक फिल्म बनाई थी. इस फिल्म का नाम ‘VYUHAM’ था. इस फिल्म को लेकर कई नेताओं ने विरोध जताते हुए उन्हें राज्य से निष्कासित करने की मांग की थी. इस फिल्म को लेकर चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश का दावा था कि फिल्म में उनके पिता की छवि को गलत तरीके से दिखाया है.
‘VYUHAM’ फिल्म को लेकर चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है. उन्होंने आगे कहा था कि यह फिल्म वाई एस जगनमोहन रेड्डी के समर्थन में बनाई गई है.