Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सिटी सेंटर मॉल में एक दुखद घटना सामने आयी है. जहां एक व्यक्ति ने गलती से अपने एक साल के बच्चे को अपनी गोद से गिरा दिया. ऊंचाई से गिरने से बच्चे की मौत हो गई. दरअसल यह घटना मंगलवार शाम साढ़े 7 से 8 बजे के बीच की है. जब एक परिवार सिटी सेंटर मॉल घूमने पहुंचा था. इसी दौरान राजन नाम का शख्स थर्ड फ्लोर पर अपने एक साल के बच्चे को गोद में लिए एस्केलेटर पर चढ़ रहे था, तभी दूसरे बच्चे को एस्केलेटर पर चढ़ाने की कोशिश के दौरान गोद में लिया बच्चा हाथ से छूट कर ऊंचाई से नीचे गिर गया.
जानें क्या है पूरी घटना?
Raipur: घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि 2 लोग माल में घूम रहे हैं, जिसमें से एक शख्स के गोद में बच्चा था. एक और बच्चे को एस्केलेटर में चढ़ाने के लिए शख्स ने हाथ बढ़ाया था. इसी दौरान गोद से मासूम फिसल कर नीचे गिर गया. आनन-फानन में परिवार वालों ने बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल देवेन्द्र नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है.
पिछले महीने हैदराबाद में देखने को मिली थी घटना
ऐसा ही मामला पिछले महीने हैदराबाद से सामने आया था. जहां एक मां की गोद से गलती से 14 महीने के बच्चे के गिरने से उसकी जान चली गई. बच्चे की मां अस्पताल में चेक-अप के बाद एक मेडिकल शॉप की ओर जा रही थी, तभी वह लड़खड़ाकर गिर गई. छोटा बेटा सिद्धू, जो उसकी गोद में था वो गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट आई. वह अस्पताल पहुंची जहां रात में लड़के की मौत हो गई.