menu-icon
India Daily

पोते प्रज्वल के खिलाफ देवेगौड़ा का बड़ा एक्शन, JDS से हुए निलंबित, अब क्या गिरफ्तार होंगे रवन्ना?

Prajwal Revanna Sex Scandal: यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें आज बढ़ सकती है. मिल रही जानकारी के अनुसार उन्हें आज पार्टी ने निलंबित कर दिया गया. 

India Daily Live
पोते प्रज्वल के खिलाफ देवेगौड़ा का बड़ा एक्शन, JDS से हुए निलंबित, अब क्या गिरफ्तार होंगे रवन्ना?

Prajwal Revanna Sex Scandal: कर्नाटक के हासन सीट से जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है. सेक्स स्कैंडल मामले में विपक्ष की ओर से जारी हंगामा और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज होने के बाद आज उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. 

प्रज्वल रेवन्ना के चाचा और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा था कि यौन शोषण के आरोपों के चलते रेवन्ना को पार्टी ने निलंबित करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा था कि पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में उन्हें निलंबित करने निर्णय लिया जाएगा.

हुबली में पार्टी कोर कमेटी की बैठक

जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इन दिनों सियासत तेज हो चुकी है. राजनीतिक दलों की ओर से लगातार जारी हंगामे को देखते हुए पार्टी ने आज हुबली में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में उन्हें निलंबित करने का फैसला किया गया है. बता दें कि कर्नाटक पुलिस ने उनके ही घर में काम करने वाली महिला की शिकायत पर रविवार को प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज कराया था. 

आरोप सही हैं तो सजा होनी चाहिए- कुमारस्वामी

प्रज्वल रेवन्ना के चाचा एचडी कुमारस्वामी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के क्रम में कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अब तक कोई सीधा आरोप नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर प्रज्वल पर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो कानून के अनुसार उन्हें सजा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर प्रज्वल रेवन्ना गलत हैं तो हमारा परिवार कार्रवाई के लिए सहमत है.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं प्रज्वल रेवन्ना 

प्रज्वल रेवन्ना इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं. इससे पहले भी हासन में कई महिलाओं के प्रज्वल के ऊपर कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. इससे जुड़े कई वीडियो क्लिप भी सामने आए थे. सिद्धारमैया सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. खबरों की मानें तो कर्नाटक पुलिस का मानना है कि प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़ चुके हैं. 

देश छोड़कर जा चुके हैं प्रज्वल

कांग्रेस का आरोप है कि प्रज्वल रेवन्ना के देश से भागाने में बीजेपी का हाथ है. कांग्रेस नेता अजॉय कुमार ने यह दावा किया है कि उनके द्वारा रिकॉर्ड किए गए कई सेक्स स्कैंडल वीडियो सामने आने के तुरंत बाद रेवन्ना ने भारत छोड़ दिया. प्रज्वल रेवन्ना पर लगे आरोपों पर कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने दावा किया है कि प्रज्वल का उनके ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है, कानून अपना काम करेगा.