menu-icon
India Daily

विजय दिवस पर PM मोदी ने जवानों को किया नमन, राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

विजय दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने 1971 युद्ध के बहादुर नायकों को सलाम श्रद्धांजलि दी है. जिनके बलिदान के कारण भारत को निर्णायक जीत मिली. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. 

Avinash Kumar Singh
विजय दिवस पर PM मोदी ने जवानों को किया नमन, राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

हाइलाइट्स

  • विजय दिवस पर PM मोदी ने जवानों को किया नमन
  • राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: विजय दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने 1971 युद्ध के बहादुर नायकों को सलाम श्रद्धांजलि दी है. जिनके बलिदान के कारण भारत को निर्णायक जीत मिली. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "आज विजय दिवस पर हम उन सभी बहादुर नायकों को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने 1971 में निर्णायक जीत सुनिश्चित करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से भारत की सेवा की. उनकी वीरता और समर्पण राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरव का स्रोत है. उनका बलिदान और अटूट भावना हमेशा लोगों के दिलों और हमारे देश के इतिहास में अंकित रहेगी. भारत उनके साहस को सलाम करता है और उनकी अदम्य भावना को याद करता है."

'बहादुर नायकों को हार्दिक श्रद्धांजलि'

राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ विजय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. 

'हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट पर लिखा "विजय दिवस के विशेष अवसर पर राष्ट्र 1971 के युद्ध के दौरान भारत के सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस और वीरता को सलाम करता है. हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है, जिन्होंने हर परिस्थिति में निडर होकर हमारे देश की रक्षा की है. उनका बलिदान और सेवा सदैव हमारे दिलों में अंकित रहेगी."

93000 पाकिस्तानी सेना ने भारत के सामने किया था सैन्य आत्मसमर्पण

दरअसल साल 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध 3 दिसंबर को शुरू हुआ और 13 दिनों तक चला. 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल नियाजी ने अपने 93,000 सैनिकों के साथ भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध आधिकारिक तौर पर 16 दिसंबर को समाप्त हुई. पाकिस्तान की करारी हार के बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया. इस दौरान देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूर्वी पाकिस्तान को अलग से एक नया राष्ट्र बनाने का एलान किया. जिसे हम आज बांग्लादेश नाम से जानते है.