NCP नेता जितेंद्र आव्हाड का विवादित बयान, कहा 'मांसाहारी थे भगवान राम...'

Jitendra Awhad Controversial Statement: एनसीपी नेता (शरद पवार गुट) जितेंद्र आव्हाड ने कहा है कि श्रीराम को शाकाहारी बनाया जा रहा है. राम शाकाहारी नहीं थे

Amit Mishra

NCP Leader Jitendra Awhad Controversial Statement: एनसीपी नेता (शरद पवार गुट) जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी दी है. उन्होंने कहा कि राम शिकार करते थे और मांस खाते थे और आप लोग शाकाहारी बनाने में लगे हैं. उन्होंने कहा, ''राम बहुजनों के हैं, शिकार करके खाने वाले राम, वो हमारे हैं बहुजनों के, आप हमें शाकाहारी बनाने जा रहे हो, हम राम के आदर्श का पालन करते हैं इसलिए मटन खाते हैं. राम शाकाहारी नहीं थे वो मांसाहारी थे,14 वर्ष जंगल मे रहने वाला कहां जाएगा शाकाहारी ढूंढने, सही है कि नही, मैं बोलता हूं वो सच बोलता हूं.''

'विवादित बयान नहीं दिया'

भाषण के बाद मीडिया से बातचीत में आव्हाड ने कहा, ''मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है. मैं अपने बयान पर कायम हूं. श्रीराम को शाकाहारी बनाया जा रहा है, लेकिन क्या निर्वासन के दौरान उन्होंने मेथी की सब्जी खाई थी? इस देश में 80 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं और वो राम भक्त हैं.''

'मुंह में राम और मन में रावण नहीं करते'

अपने बयान का समर्थन करते हुए जितेंद्र आव्हाड ने मानव के इतिहास का हवाला दिया. उन्होंने कहा हजारों साल पहले, जब कुछ भी नहीं उगाया जाता था, सभी लोग मांसाहारी थे. आव्हाड ने कहा, ''हम कभी मुंह में राम और मन में रावण नहीं करते.''