Mumbai Mauritius Flight: मुंबई से मॉरीशस जाने वाली 'एयर मॉरीशस' की फ्लाइट में सवार कई यात्रियों के लिए उस वक्त जान पर बन आई, जब अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट में अचानक आई खराबी के बाद सवार कई बच्चों और बुर्जुर्गों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. जांच पड़ताल के बाद सामने आया कि विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम खराब था.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, घटना एयर मॉरीशस की मुंबई से मॉरीशस की फ्लाइट MK-749 में हुई. फ्लाइट शनिवार सुबह 4:30 बजे टेकऑफ करने वाली थी. टेकऑफ से कुछ मिनट पहले कुछ यात्री फ्लाइट के अंदर बैठक चुके थे. यात्रियों के बैठने के थोड़ी देर बाद फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई, जिसके कारण ऑक्सीजन से संबंधित समस्याएं पैदा हो गईं.
Several infants and a 78-year-old passenger on Mumbai to Mauritius flight MK749 of Air Mauritius developed breathing problems as ACs onboard the flight were not working. The flight was to depart at 4:30 am today. Passengers boarded at 3.45 am onwards but the aircraft developed an… pic.twitter.com/urXcyApGBE
— ANI (@ANI) February 24, 2024Also Read
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट के इंजन में खराबी के बाद यात्रियों को 5 घंटे से अधिक समय तक इसी तरह फ्लाइट के अंदर बैठने को मजबूर किया गया. किसी भी पैसेंजर को नीचे उतरने नहीं दिया गया. 5 घंटे के लंबे इंतजार के बाद फ्लाइट के रद्द होने की जानकारी दी गई.
यात्रियों के मुताबिक, मुंबई से मॉरीशस के लिए आज सुबह साढ़े चार बजे फ्लाइट टेकऑफ होनी थी. यात्रियों को टेकऑफ से कुछ घंटे पहले फ्लाइट में बैठाया जाने लगा. कुछ यात्री फ्लाइट में बैठ गए, लेकिन तभी फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई. इसके बाद हमें घुटन महसूस होने लगी. कई यात्रियों ने नीचे उतरने की गुजारिश की, लेकिन यात्रियों को नीचे नहीं उतरने दिया गया.
कुछ यात्रियों के मुताबिक, तकनीकी खराबी की जानकारी के बाद एयरपोर्ट हेल्पलाइन और एयर मॉरीशस से भी कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं दिया गया. फिलहाल, इस पूरी घटना को लेकर एयर मॉरीशस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.