Mumbai Ram Mandir Replica: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या (Ayodhya) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित होने वाला है. इसके लिए राम की नगरी को सजाने का काम जारी है साथ ही अन्य तैयारियां भी चल रही हैं. मंदिर निर्माण की खुशी और उल्लास देशभर में है. इस खास मौके पर जो लोग अयोध्या नहीं जा सकते हैं वो राम मंदिर की प्रतिकृति की पूजा-अर्चना कर इस गौरवशाली पल के साक्षी बन सकते हैं. मंगलवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में ऐसे ही राम मंदिर की खूबसूरत प्रतिकृति की पूजा-अर्चना की.
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी और महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर की प्रतिकृति की पूजा की. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, '22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन अयोध्या में होने वाला है. हर व्यक्ति चाहता है कि वो वहां पहुंचे, लेकिन ये संभव नहीं है. कोशिश है कि सभी को किसी ना किसी प्रतीकात्मक रूप में भगवान राम जी का दर्शन मिले और मंदिर का दर्शन मिले.'
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, "22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन अयोध्या में होने वाला है। हर व्यक्ति चाहता है कि वह वहां पहुंचे लेकिन ये संभव नहीं है और किसी न किसी प्रतीकात्मक रूप में भगवन राम जी का दर्शन मिले और मंदिर का दर्शन… https://t.co/2AgJ1wt9LJ pic.twitter.com/luXGyCwKzY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2024
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ये भी कहा, 'राम मंदिर दर्शन की लोगों की आशा को पूरा करने के लिए यहां पर राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई है... लोग राम दरबार का दर्शन ले पाएंगे. ये राम दरबार लोगों के बीच जाएगा, लोग राम दरबार के दर्शन लाभ ले पाएंगे. ये रामरथ हमने लोगों के बीच समर्पित किया है.'