दो बार राष्ट्रपति अवॉर्ड, चंबल का सुपरकॉर्प... आज खुद हो गया ठगी का शिकार, हैरान कर देगा पूरा मामला

मध्य प्रदेश में ये मामला काफी चर्चाओं में है, क्योंकि एक समय था जब केशवददास सोनकिया के खौफ से चंबल के डाकू कांपते थे. उन्होंने अपनी सर्विस के दौरान 45 खूंखार डकैतों को मार गिराया था.

Naresh Chaudhary

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के चंबल का बीहड़ इलाका... डकैतों का जबरदस्त आतंक, लेकिन एक नाम जिससे कांपते थे ये डाकू. ये नाम था केशवदास सोनकिया का. पुलिस विभाग में उस वक्त के जांबाज अधिकारी रहे केडी का खौफ चंबल के डाकुओं में इसी बात से आंका जा सकता है कि उन्होंने 45 खूंखार डाकुओं को एनकाउंटर में मार गिराया था. लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि सुपरकॉर्प केडी सोनकिया खुद थाने में अपनी गुहार लेकर पहुंचे हैं. बताया गया है कि उनके साथ ठही हुई है. हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

गुजरात में 200 फ्लैटों में निवेश के नाम पर झांसे में फंसाया

जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग से रिटायर होने के बाद ग्वालियर में रह रहे हैं. बताया गया है कि साल 2017 में उनकी मुलाकात भिंड के रहने वाले राजकुमार शर्मा से हुई. हालांकि राजकुमार शर्मा गुजरात के अहमदाबाद रहता है. इसी दौरान राजकुमार शर्मा ने केडी सोनकिया से गुजरात में बन रहे 200 फ्लैटों में निवेश करने की बात कही. पीड़ित केडी सोनकिया ने बताया है कि पहले तो उन्होंने निवेश के लिए मना कर दिया था, लेकिन राजकुमार ने बार-बार निवेश की बात कही.

काफी दबाव बनाने पर आरोपियों ने थमा दिए एक लाख रुपये

केडी सोनकिया ने बताया कि उन्होंने 5 लाख रुपये का चेक धर्मेंद्र भाई कांति भाई पटेल के नाम से दिया. केडी के मुताबिक राजकुमार और धर्मेंद्र भाई ने मोटे मुनाफे का वादा किया था. काफी समय बीत जाने के बाद केडी ने अपना मूलधन और मुनाफा मांग, लेकिन आरोपियों ने आनाकानी करना शुरू कर दिया. काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला तो केडी ने दबाव बनाना शुरू कर दिया. इस पर आरोपियों ने एक लाख रुपये दे दिए. 


केडी सोनकिया ने दोनों आरोपियों पर दर्ज कराया केस

केडी का आरोप है कि आरोपियों ने अभी उनके पैसे वापस नहीं किए हैं. अब उन्होंने राजकुमार शर्मा और धर्मेंद्र भाई के खिलाफ ग्वालियर पुलिस में केस दर्ज कराया है. थाना पुलिस ने सोनकिया की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है. हालांकि ये मामला काफी चर्चाओं में है, क्योंकि एक समय था जब केडी सोनकिया के खौफ से चंबल के डाकू कांपते थे.