Lok Sabha Elections 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस ने रोया कंगाली का रोना, BJP बोली- कहा गया चंदे का पैसा

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने का भाजपा पर आरोप लगाया है. कहा है कि अब उनकी पार्टी के पास प्रचार करने तक का पैसा नहीं है. इस मामले में अब भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.

India Daily Live

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में 'मनी वॉर' शुरू हो गया है. पहले से काफी दिक्कतों से जूझ रही कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर उनके बैंक अकाउंट सीज करने का आरोप लगाया है. कहा है कि बीजेपी ने उनकी पार्टी के बैंक अकाउंट्स को जानबूझकर सीज किया है. उधर, भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है. कहा है कि ये हार की हताशा है. साथ ही आयकर विभाग की इस कार्रवाई से अपना पल्ला झाड़ लिया है. 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की फाइनेंशियल दिक्कतों के बारे में गुरुवार को खुलासा किया. उन्होंने गुरुवार को दावा किया कि पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वे लोकसभा चुनाव से पहले प्रचार को रोकने के लिए ये किया गया है. राहुल गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज नहीं किया गया है, बल्कि लोकतंत्र को फ्रीज किया जा रहा है.

आरोप लगाया कि हम पैसों की कमी के कारण कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं. प्रचार के लिए विज्ञापन तक नहीं दे पा रहे हैं. अपने नेताओं को रैलियों तक में नहीं भेज पा रहे हैं. राहुल गांधी की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे. 


चुनाव से पहले बहाना बनी रही है कांग्रेसः रविशंकर प्रसाद

इस पर अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने इसे कांग्रेस की 'हार की हताशा' करार दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले बहाना कर रही है. रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि आयकर विभाग की इस कार्रवाई से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. ​​

बैंक खाते को फ्रीज करने के सवाल पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यदि आप डिफॉल्टर हैं, तो आपके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि आपके पास इलेक्टोरल बॉन्ड का पैसा आया वो कहा है. इसके अलावा जब आप इनकम टैक्स रिटर्न नहीं करेंगे तो विभाग की कार्रवाई होगी दी. इनकम टैक्स का साफ तौर पर कलेक्शन और रिकवरी का प्रावधान है. 

जेपी नड्डा ने दिया ये जवाब

भाजपा के पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कटाक्ष किया कि पहले गांधी परिवार के पास अधिकार था कि भले ही हम डिफॉल्टर हों, लेकिन इनके लिए कानून में कोई प्रावधान लागू नहीं होंगे. पर अब मोदी काल में ये प्रावधान खत्म कर दिए गए हैं. जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया, जिसने आयकर विभाग की इस तरह की कार्रवाई पर सवाल उठाया है. उन्होंने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने आसानी से अपनी हार को ठिकरा पैसों की कमी पर फोड़ दिया है. 

अखिलेश यादव बोले- ये चंदे की वसूली

उधर, समाजवादी पार्टी की ओर से भी इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि ये अकाउंट इसलिए फ्रीज हो रहे हैं, क्योंकि भाजपा चंदा चोरी में सबसे आगे है. ये चंदा वसूली है. सपा प्रमुख ने कहा कि देश की जनता जान गई है, वैक्सीन वालों से भी इन्होंने पैसा वसूला है. अब विपक्ष को चंदा मिला है तो भाजपा उसे भी वसूलना चाहती है. 

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी में आयकर विभाग ने 2018-19 के लिए 210 करोड़ रुपये की आयकर मांग पर पार्टी के चार मुख्य बैंक खाते जब्त किए हैं. कांग्रेस ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (Income Tax Appellate Tribunal) से संपर्क कर आईटी विभाग की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा है कि यदि उनके खाते फ्रीज कर दिए गए तो वे बिल और वेतनों का भुगतान नहीं कर पाएंगे. हालांकि ट्रिब्यूनल ने पार्टी के आवेदन को खारिज कर दिया.