menu-icon
India Daily

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के इन नेताओं ने चुनाव लड़ने से दूरी बनाकर बढ़ाई पार्टी की टेंशन, जानें क्या है माजरा?

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने ही पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है. जानकारी के अनुसार पार्टी अपने कई नेताओं को चुनाव लड़ाना चाहती है लेकिन ये नेता चुनाव लड़ने से दूरी बना रहे हैं.

India Daily Live
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के इन नेताओं ने चुनाव लड़ने से दूरी बनाकर बढ़ाई पार्टी की टेंशन, जानें क्या है माजरा?

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. बीजेपी और कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट  भी जारी कर दी गई है. उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पार्टी ने कई दिग्गज नेताओं के नाम का ऐलान किया है. इसी बीच खबर आ रही है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारना चाहती है लेकिन कांग्रेस के दिग्गज चुनाव लड़ने से दूरी बना रहे हैं.

सूत्रों की मानें को कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारना चाहती है लेकिन दिग्गज दूरी बनाते हुए नजर आ रहे हैं. सूत्रों की मानें तो इस लिस्ट में प्रियंका गांधी से लेकर पीएल पुनिया तक के नाम शामिल हैं. सूत्रों की मानें तो पार्टी कर्नाटक के मंत्रियों को भी टिकट देकर मैदान में उतार सकती है. आइए जानते हैं कि कांग्रेस अपने किन-किन नेताओं को चुनाव लड़ाना चाहती है.

प्रियंका गांधी
आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है. दरअसल, सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद कांग्रेस की सेफ सीट मानी जाने वाली रायबरेली से पार्टी प्रियंका गांधी को उतार सकती है. हालांकि, इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

पीएल पुनिया
पीएल पुनिया की पहचान यूपी कांग्रेस के दलित चेहरे के रूप में होती है. दलितों के बीच इनकी पकड़ अच्छी मानी जाती है. कहा जा रहा है कि पीएल पुनिया इस बार बाराबंकी से अपने बेटे को चुनाव लड़वाना चाहते हैं.

भूपिंदर सिंह हुड्डा
हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा को पिछली लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. सूत्रों की मानें तो वह भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं.

रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला की अगर हम बात करें तो वह भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं.

मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगर हम बात करें तो 2019 के लोकसभा में कर्नाटक के गुलबर्गा से चुनाव हार गए थे. सूत्रों की मानें तो खड़गे अब उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरना नहीं चाहते हैं.

अशोक गहलोत
राजस्थान की राजनीति में सक्रिय नजर आने वाले अशोक गहलोत का भी चुनाव लड़ना फिलहाल तय नहीं है. हालांकि, वह अपने बेटे को इस बार जालौर सीट से उतरने की तैयारी कर रहे हैं.

सचिन पायलट
जानकारी के अनुसार पार्टी हाईकमान चाहती है कि वह सचिन पायलट को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए लेकिन मौजूदा समय में वह छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी हैं ऐसे में वह चुनाव लड़े इस बात की भी संभावना कम नजर आ रही है.

टी एस सिंह देव
छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव की बात करें तो वह भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते.

कमलनाथ
कमलनाथ की लोकसभा सीट छिंदवाड़ा से उनके बेटे सांसद हैं. ऐसे में कमलनाथ का भी चुनाव लड़ना मुश्किल नजर आ रहा है.