Lok Sabha Election 2024: वायनाड से राहुल गांधी मैदान में, कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने कई दिग्गज नेताओं पर दांव लगाया है.

India Daily Live

Lok Sabha Election 2024:  भारतीय जनता पार्टी की ओर से 2024 के आम चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद से ही सभी की नजरें कांग्रेस की ओर से जारी की जाने वाली लिस्ट पर बनी हुई थी और शुक्रवार को कांग्रेस ने इस इंतजार को खत्म करते हुए 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

इन बड़े नामों पर लगाया दांव

इस लिस्ट में पार्टी ने कई दिग्गज नेताओं का नाम का ऐलान किया है जिसमें उसने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बाघेल को राजनंदगांव, महा सुमुद से थम्रद्वज साहू, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, वायनाड से राहुल गांधी और कर्नाटक से डीके सुरेश को टिकट दिया गया है.

किस राज्य से कितनी सीटों पर नाम का हुआ ऐलान

कांग्रेस की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ से 6, कर्नाटक से 7, केरल से 16, तेलंगाना से 3, मेघालय से 2, लक्षद्वीप से 1, नागालैंड से 1, सिक्किम से 1 और त्रिपुरा से 1 सीट के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. कांग्रेस की ओर से जारी की गई पहली सूची में 15 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी तो वहीं 24 उम्मीदवार एससी/एसटी और ओबीसी कैटेगरी वर्ग से आते हैं.

इस लिस्ट में 12 उम्मीदवार 50 वर्ष से कम आयु के हैं तो वहीं 8 उम्मीदवार 50-60 आयु वर्ग के हैं. 12 लोग 61-70 आयु वर्ग के हैं तो वहीं 7 उम्मीदवार 71-76 आयु वर्ग के हैं.