Lok Sabha Election 2024: केरल से कटा सिर्फ एक सांसद का पत्ता, जानें कांग्रेस की पहली लोकसभा लिस्ट की खास बातें
Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है. आइए जानते हैं कांग्रेस का यह लिस्ट क्यों है खास.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने आज 39 उम्मीदवारें की पहली सूची जारी की. कांग्रेस की इस लिस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वायनाड से, भूपेश बघेल को राजनांदगांव से और छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा गया है. भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारकर कांग्रेस की ओर दिग्गज नेताओं को एक संदेश देने की कोशिश की गई है कि पार्टी अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने वाली है.
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को भी आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारने की चर्चा चल रही है. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो एआईसीसी महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल को भी चुनावी मैदान में उतारकर पार्टी ने यह संकेत दिए हैं कि अनुभवी सांसदों को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहना पड़ सकता है.
केरल से कटा टी एन प्रतापन का पत्ता
केरल की अगर हम बात करें तो कांग्रेस की ओर से जारी पहली सूची में त्रिशूर सांसद टी एन प्रतापन को छोड़कर सभी मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है. टी एन प्रतापन की जगह पार्टी ने वडकारा के मौजूदा सांसद के मुरलीधरन को मैदान में उतारने का फैसला लिया है. लोकसभा चुनाव में मुरलीधरन का टक्कर इस बार मलयालम अभिनेता सुरेश गोपी से होगा. बता दें कि सुरेश गोपी को बीजेपी ने टिकट देकर मैदान में उतारा है.
Also Read
कर्नाटक की अगर हम बात करें तो कांग्रेस ने डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार के भाई डी के सुरेश को बेंगलुरु ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया है. इसके अलावा शिमोगा से अभिनेता डॉ. राजकुमार की बहू और पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा की बेटी गीता शिवराज कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है. बता दें कि गीता शिवराज कुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं थी.