menu-icon
India Daily

'गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए सदन में कूद गए', आरोपियों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव

दर्शक दीर्घा से लोकसभा के फर्श पर छलांग लगाने की आरोपियों को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए वो लोग सदन में कूद गए.

Avinash Kumar Singh
'गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए सदन में कूद गए', आरोपियों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव

हाइलाइट्स

  • संसद सुरक्षा चूक मामले में आरोपियों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव
  • 'गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए सदन में कूद गए'

नई दिल्ली: संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर अब सियासत तेज हो चली है. कांग्रेस पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी इस घटना को लेकर मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है. दर्शक दीर्घा से लोकसभा के फर्श पर छलांग लगाने की आरोपियों को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए वो लोग सदन में कूद गए.

'गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए लोकसभा में कूद गए'

कन्नौज दौरे के दौरान जब पत्रकारों ने संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर अखिलेश यादव से सवाल पूछा तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा "सदन में जो नौजवान कूदे हैं यह सुरक्षा में बड़ी चूक है. वह नौजवान मौजूदा सरकार से बहुत त्रस्त थे. उनके परिवार के सदस्यों ने बताया रोजगार नहीं मिलने से नौजवान दुखी थे. इसी वजह से गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए लोकसभा में कूद गए."

ललित झा को सात दिनों की पुलिस रिमांड 

2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर हुई एक घटना में दो अज्ञात व्यक्ति शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा के फर्श पर कूद गए और नारे लगाते हुए स्प्रे के जरिए धुआं फैला दिया. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने इन आरोपियों को सात दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा है. वहीं दिल्ली पुलिस ने ललित झा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. अब कोर्ट ने ललित झा को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में और अधिक खुलासे के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छह टीमें बनाई हैं जो लखनऊ, मैसूर, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में आरोपियों से जुड़े स्थानों पर जाएंगी. स्पेशल सेल क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को संसद जाया जाएगा. इससे पुलिस को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि आरोपी स्प्रे लेकर संसद भवन में कैसे दाखिल हुए और उन्होंने अपनी योजना को कैसे अंजाम दिया.